ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
खेल

बटलर ने बैंगलोर के खिलाफ बिना चौका बनाए 70 रन

जोस बटलर ने बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 70 रन बनाए। उनकी इस पारी में कोई चौका नहीं था। आईपीएल में यह सबसे बड़ी पारी थी, जिसमें कोई चौका शामिल नहीं था। इससे पहले नीतीश राणा ने बिना कोई चौका लगाए 62 रन बनाए थे।

राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर इस सीजन शानदार लय में दिख रहे हैं। बटलर तीन पारियों में 100 से ज्यादा के औसत से 205 रन बना चुके हैं। मुंबई के खिलाफ मैच में शतक लगाने वाले बटलर ने बैंगोलोर के खिलाफ भी बेहतरीन बल्लेबाजी की और 70 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बटलर आईपीएल में बिना कोई चौका लगाए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड नीतीश राणा के नाम था, जिन्होंने बिना कोई चौका लगाए 62 रन की पारी खेली थी। जोस बटलर ने आरसीबी के खिलाफ 47 गेंद में 70 रन बनाए। उन्होंने अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत की थी और अंत तक नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से छह छक्के निकले।

Related Articles

Back to top button