ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
उत्तरप्रदेश

भाजपा लोगों में लोकतंत्र के प्रति आस्था का भाव पैदा कर रही-योगी

लखनऊ । उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा की अब तक की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय है। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा आम जनमानस में लोकतंत्र के प्रति आस्था का भाव पैदा कर रही है। उन्होंने भाजपा को देश को सबसे ऊपर रखने वाली एकमात्र पार्टी करार दिया।
मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा से हम सबका जुड़ाव हम सभी से न सिर्फ अपनी राष्ट्रीय निष्ठा, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की परवाह करने का भी आह्वान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार हो या फिर विभिन्न राज्यों की सरकारें, वे न सिर्फ देश के हर नागरिक की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं, बल्कि उनके लिए राष्ट्रहित सर्वाेपरि है। भाजपा इस भाव पर चलने वाला देश का एकमात्र राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति हम सबकी एक मजबूत निष्ठा, अपने मूल्यों-आदर्शों के प्रति हमारा समर्पण भाव और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे उस व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सबके जीवन का एक ध्येय है, जिसके लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय की बात की थी। उन्होंने कहा कि जब हम इस ध्येय को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर काम करते हैं तो यह प्रत्येक नागरिक को स्वतः स्फूर्त भाव के साथ इस दल के साथ जोड़ने में सफल होता है।
मुख्यमंत्री ने भाजपा की यात्रा में आए उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए कहा  कि वर्ष 1952 में देश में पहले आम चुनाव के समय भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई थी। उसका मकसद भी सत्ता की राजनीति नहीं, बल्कि भारत के प्रति समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना था। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा  कि आजादी के बाद के सबसे बड़े सांस्कृतिक आंदोलन यानी श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रति भाजपा के कार्यकर्ताओं के समर्पण पर कोई संदेह नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जनता पार्टी के असफल प्रयोग के बाद 1980 में जब भाजपा का गठन हुआ था, तब अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा के उस समय के उन सभी महापुरुषों ने इस नए दल को देश की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले दल के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि आज आप देख रहे होंगे कि भाजपा भारत के नागरिकों की श्रद्धा और आस्था का केंद्र बिंदु बन चुकी है। पार्टी की यह यात्रा दुनियाभर में आश्चर्य और कौतूहल का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जब 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी, तब क्या किसी ने था कि यह इतना व्यापक जनसमर्थन हासिल करने में सफल होगी। उन्होंने कहा कि जब हम लोग पार्टी का 42वां स्थापना दिवस मना रहे हैं तो स्वाभाविक रूप से जिन जनआकांक्षाओं की पूर्ति की हमसे अपेक्षा है, उन पर खरा उतरने के लिए हमें रोज एक नई परीक्षा से गुजरने के लिए खुद को तैयार करना होगा।

Related Articles

Back to top button