ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...
देश

दिल्ली में क्रेडिट कार्ड यूजर्स को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली| एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि 3 लोगों को फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो लोगों को उनके क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने ठगते थे। आरोपियों की पहचान प्रतीक (25), कुलदीप (26) और सौरव (27) के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडे ने कहा कि क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के संबंध में 5 मार्च को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर उसके क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने के बहाने 34,425 रुपये ठगे।

तदनुसार, पुलिस ने साइबर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस की एक टीम ने संदिग्धों के मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड और कथित बैंक अकाउंट स्टेटमेंट खंगाला। विश्लेषण के बाद, यह पाया गया कि पैसा विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित किया गया था और कई एटीएम से नकदी निकाली गई थी।

सर्विलांस के बाद उत्तम नगर क्षेत्र में एक कॉल सेंटर की पहचान की गई और दो जालसाज प्रतीक और कुलदीप को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उनके कहने पर तीसरे आरोपी सौरव मिश्रा को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए फर्जी लिंक भेजते थे और बेगुनाह लोगों से अपना क्रेडेंशियल डेटा लेने के लिए उस लिंक पर क्लिक करवाते थे। इसके बाद लोगों के क्रेडिट कार्ड से मनचाही रकम डेबिट कर आरोपी सौरव मिश्रा के खाते में भेज देते थे।

गौरतलब है कि किसी भी आरोपी के खिलाफ इससे पहले कोई संलिप्तता नहीं पाई गई थी।

Related Articles

Back to top button