ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
व्यापार

एचडीएफसी बैंक ने एफडी ब्याज दरें बढ़ाईं

एचडीएफसी बैंक ने दो करोड़ रुपये से कम की जमा राशि वाली एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने का एलान किया है। नई दरें बुधवार छह अप्रैल से लागू हो गई हैं। इनमें 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई है।  निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बुधवार को बैंक ने एफडी पर मिलने वाली अपनी ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। दो करोड़ रुपये से कम की जमा राशि वाली एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने का एलान किया गया है।इस बीच आपको बता दें कि एचडीएफसी की ओर से कुछ चुनिंदा अवधि की एफडी पर ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। नए बदलाव के साथ एचडीएफसी बैंक ने एक साल की एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इस पर अब तक पांच फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता था, जो कि 5.10 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह से एक साल एक दिन से दो साल की एफडी पर ब्याज दरों में भी इतनी ही बढ़ोतरी की गई है और ये भी पांच फीसदी से बढ़कर 5.10 फीसदी कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button