ब्रेकिंग
Weather Forecast: यूपी सहित उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम; IMD ने जारी किया तेज बारिश और ओलावृष्टि का ... Pinarayi Vijayan ED Raid: केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन का ईडी छापेमारी पर पहला रिएक्शन; कहा- 'रा... Gwalior Crime News: अवैध रेत कारोबार की रंजिश में खूनी खेल; रिटायर्ड फौजी ने ससुर-दामाद को दौड़ाकर म... Khargone News: कॉलेज में पोस्टिंग के नाम पर रिश्वतखोरी; लोकायुक्त ने सहायक प्राध्यापक को 50 हजार लेत... Bhopal Air Pollution: भोपाल की हवा 'बहुत खराब'; NGT ने सरकार को दिया 100 दिन का 'विंटर एक्शन प्लान' ... International Yoga Day 2026: कोलकाता में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम; आयुष मंत्री प्रतापराव जाध... Pune Porsche Case: जमानत के बाद आरोपी के परिवार का डांस और जश्न, पीड़िता अश्विनी कोष्टा के पिता ने क... Gwalior News: रंगभेद और प्रताड़ना का अजीब मामला; बहू पति को कहती थी 'काला', नहीं मानने पर दी जेल भेज... Bhopal IPS Daughter Suicide: सुसाइड नोट में बेटी ने लिखा- 'मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी', IPS अधिकारी ... Husband-Wife Dispute: ग्वालियर में पति पर ईंट से हमला; पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए बना रही थी...
देश

आंध्र प्रदेश की पूरी कैबिनेट से इस्तीफा ले सकते हैं जगन मोहन रेड्डी, जानें क्या है प्लानिंग

हैदराबाद  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी अपनी पूरे मंत्री परिषद को ही बदलने का प्लान बना रहे हैं। वह 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री परिषद भंग कर सकते हैं और नए मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। आज राज्य की कैबिनेट मीटिंग में इस पर चर्चा हो सकती है। इसके बाद सभी मंत्रियों से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है। फिर नए सिरे से जगन मोहन रेड्डी कैबिनेट का गठन करेंगे। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इसी सप्ताह के अंत तक आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की लिस्ट गवर्नर को भेजी जाएगी। मौजूदा मंत्री परिषद के सिर्फ 4 से 5 नेताओं को जगन मोहन रेड्डी बनाए रखने के मूड में हैं।  कहा जा रहा है कि जगन मोहन रेड्डी के नए मंत्री परिषद में सभी 26 जिलों का प्रतिनिधित्व होगा। हाल ही में राज्य में 13 नए जिलों का गठन हुआ है, उससे पहले सूबे में जिलों की संख्या 13 ही थी। बुधवार शाम को जगन मोहन रेड्डी ने गवर्नर बी. हरिचंदन से मुलाकात की थी और उन्हें बताया कि वह अपनी पूरी कैबिनेट में ही फेरबदल करने की योजना बना रहे हैं। मुख्यमंत्री अब शुक्रवार को एक बार फिर से गवर्नर से मुलाकात कर सकते हैं औऱ उन्हें उन मंत्रियों की लिस्ट सौंप सकते हैं, जिनका इस्तीफा लिया जाना है। कहा जा रहा है कि 9 या 11 अप्रैल को मंत्रियों के इस्तीफे लिए जा सकते हैं।

जगन मोहन रेड्डी ने 2019 में सत्ता में आने के दौरान ही इस बात का ऐलान किया था कि वह अपनी कैबिनेट में मिड-टर्म में बदलाव करेंगे। उनका मानना है कि इस बदलाव से ऐंटी-इनकम्बैंसी से निपटने में मदद मिलेगी। इसके अलावा 2024 के लिए रणनीति भी तैयार की जा सकेगी। जगन मोहन रेड्डी ने राज्य में क्षेत्रीय संतुलन की राजनीति के तहत ही नए जिलों का गठन किया है। नए जिलों का गठन करते हुए रेड्डी ने कहा था कि लोगों ने विकेंद्रीकरण की नीति को पसंद किया है। हमारी सरकार लोगों के घर तक सभी योजनाओं को पहुंचा रही है।

Related Articles

Back to top button