ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

दिल्ली से गिरफ्तार, जालसाजी के मामले में डा आनंद राय को दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश करेगी क्राइम ब्रांच

भोपाल।   मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डा. आनंद राय को गुरुवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली की एक होटल से हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार सुबह पुलिस उन्‍हें भोपाल लेकर आई। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि दोपहर दो बजे डा आनंद राय को कोर्ट में पेश किया जाएगा।पिछले दिनों डा. राय के अलावा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, जालसाजी और एट्रोसिटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपितों को नोटिस जारी किया था, लेकिन दोनों ही जवाब देने नहीं पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई थी। उधर, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने भी डॉ आनंद राय के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इंदौर के हुकुमचंद चिकित्‍सालय में चिकित्‍सा अधिकारी के रूप में पदस्‍थ आनंद राय विगत 29 मार्च को स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से नदारद मिले थे। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने डा आनंद राय द्वारा इंटरनेट मीडिया पर शासन/प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ टिप्‍पणियाें को भी अमर्यादित आचरण माना है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में उप सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम की शिकायत पर केके मिश्रा एवं डा आनंद राय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि आनंद राय ने मरकाम पर मप्र प्राथमिक शिक्षा पात्रता वर्ग-3 के प्रश्न पत्र लीक करने के गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआइ जांच की मांग की थी। आनंद राय की इस पोस्ट का प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने भी समर्थन किया था। लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके द्वारा इस प्रकार से किसी को मोबाइल से मैसेज, फोटो या स्क्रीन शाट नहीं भेजा गया है। शिकायतकर्ताओं द्वारा ऐसा करके यह दर्शाया जा रहा है कि जैसे मेरे द्वारा ही मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता वर्ग-3 की परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लीक किया गया है। अजाक थाने में दर्ज इस मामले की केस डायरी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई थी।आनंद राय ने इस केस में राहत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका खारिज होने के बाद गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने उनको दिल्ली के एक होटल से हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button