ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
व्यापार

सभी बैंक ATM पर बिना कार्ड निकाल सकेंगे पैसा

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि RBI ने भारत के सभी बैंकों के सभी एटीएम में कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है। आरबीआई गवर्नर तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति की बैठक में किए गए फैसलों की घोषणा कर रहे थे। दास ने कहा कि यह सुविधा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस या यूपीआई के जरिए उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।

मौजूदा समय में एटीएम के माध्यम से कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा केवल कुछ बैंकों तक ही सीमित है। अब यूपीआई का उपयोग करते हुए सभी बैंकों और एटीएम नेटवर्क पर कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। आरबीआई गवर्नर ने कहा, लेनदेन में आसानी के लिए और ऐसे लेनदेन के लिए भौतिक कार्ड की आवश्यकता नहीं होने से कार्ड स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग आदि धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी। शक्तिकांत दास ने यह भी घोषणा की कि आरबीआई विनियमित संस्थाओं में ग्राहक सेवा मानकों की समीक्षा करेगा।

Related Articles

Back to top button