ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एन सीयंग के खिलाफ खेलेंगी पीवी सिंधू

तीसरी वरीयता प्राप्त पीवी सिंधू और पांचवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत ने कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 21-10, 21-16 से हराकर उन पर 17वीं जीत दर्ज की। वहीं श्रीकांत ने पूर्व विश्व नंबर एक कोरियाई शटलर सोंग वान हो को तीन गेमों के संघर्ष में 21-12, 18-21, 21-12 से पराजित किया।
सिंधू सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त मेजबान देश की एन सी यंग से भिड़ेंगे, जिन्होंने जापान की सायना कावाकामी को 21-14, 21-7 से पराजित किया। सिंधू ने बुसानन पर सिर्फ 43 मिनट में जीत हासिल की। इससे पहले उन्होंने थाई शटलर को स्विस ओपन के फाइनल में पराजित किया था। हालांकि बुसानन ने पहले गेम में 5-2 की बढ़त हासिल की, लेकिन इसके बाद शो पूरी तरह सिंधू का रहा। उन्होंने 11-7 की बढ़त पर लगातार आठ अंक लेकर पहले गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी सिंधू ने अच्छी शुरुआत कर 8-2 की बढ़त बनाई और आसानी से मैच जीत लिया।

Related Articles

Back to top button