ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मध्यप्रदेश

सराफा व्यापारी दो भाइयों को गोली मार कर लूट, आधा दर्जन बाइक सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, जेवर और नकदी लूट कर फरार हो गए लुटेरे

छिंदवाड़ा। ज्वेलर्स दुकान बंदकर घर लौट रहे सराफा व्यापारी दो भाइयों को गोली मारकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना देर रात की बताई जा रही है। दोनों घायल व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लूट की वारदात के बाद पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा के सौसर तहसील में ग्राम खैरी तायगांव में बाजार से लौट रहे लोधीखेड़ा के दो सराफा व्यापारी भाई कृष्णा विष्णु येरपुढे़ और चंद्रशेखर विष्णु येरपुढे़ को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने दोनों व्यापारियों को गोली मारकर घायल कर दिया एवं उनसे रुपए व गहनों से भरा हुआ बैग लूट कर फरार हो गए।

बताया जाता है कि दोनों व्यापारी रात करीब 10 बजे खैरी तायगांव में अपनी ज्वेलर्स की दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से लोधी खेड़ा जा रहे थे, तभी नागपुर रोड पर कालका ढाबे के पास पहुंचते ही दो बाइक से आए लुटेरों ने उन्हें रोक कर गोली मार दी और सोने चांदी के जेवर एवं रुपयों से भरा हुआ बैग लूट कर फरार हो गए।

प्राथमिक जानकारी जानकारी के अनुसार लुटेरों की संख्या छह बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां से उनको नागपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी गई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं समाचार के लिखे जाने तक लुटेरे पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Related Articles

Back to top button