ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

रेलवे ने आज 163 ट्रेनों को किया कैंसिल, 17 डायवर्ट, यहां देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

आज यानी 9 अप्रैल 2022 के दिन रेलवे ने कुल 163 ट्रेनों को कैंसिल किया है. इसमें 143 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल किया है वहीं 20 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया है.

Train Cancel L on 9 April 2022: भारत में करोड़ों लोग रेलवे की सेवा का आनंद लेकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचते हैं. ऐसे में रेलवे को भारत की लाइफलाइन माना जाता है. आज भी देश का एक बड़ा वर्ग हैं जो रेलवे से ही सफर करना पसंद करता है. रेलवे भी अपनी यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखता है. लेकिन, कई बार अलग-अलग कारणों से ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. ऐसे में यात्रियों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. ट्रेन में ट्रैवल करने के लिए लोग महीनों पहले रिजर्वेशन करा लेते हैं. ऐसे में आखिरी वक्त में ट्रेन कैंसिल होने से उनकी पूरी यात्रा का शेड्यूल बिगड़ जाता है.

आज के दिन भी सैकड़ों की संख्या में ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल किया गया है. वैसे तो ट्रेनों को कैंसिल, डायवर्ट और  रिशेड्यूल करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन, प्रमुख कारण होता है रेल पटरियों की मरम्मत. हर दिन हजारों की संख्या में ट्रेन को रेलवे रोज संचालित करता है. ऐसे में रेल की पटरियों के समय-समय पर मरम्मत करना बहुत जरूरी है. रेल की पटरियों की मरम्मत के कारण भी कई बार ट्रेनों को कैंसिल या  रिशेड्यूल करना पड़ता है. इसके अलावा किसी जगह के कानून व्यवस्था को बनाए रखने और खराब मौसम जैसे तूफान, बारिश आदि के कारण भी कई बार ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है. आज ट्रेनों को अलग-अलग कारण से कैंसिल करना पड़ा है.

163 ट्रेनों को रेलवे ने किया कैंसिल, 17 ट्रेनें डायवर्टआज के दिन यानी 9 अप्रैल 2022 के दिन रेलवे ने कुल 163 ट्रेनों को कैंसिल किया है. इसमें 143 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल किया है वहीं 20 ट्रेनों को आंशिक रूप से कैंसिल किया है. कैंसिल ट्रेनों में बोकारो-आसनसोल (03591/03592), शाहजहांपुर-बालामऊ (04306/04305), सीतापुर-शाहजहांपुर (04337/04338) समेत कुल 163 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. आज के दिन कुल 5 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. रिशेड्यूल ट्रेनों में हावड़ा-पुणे (12222) समेत 5 ट्रेन शामिल है. वहीं कुल 17 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. अगर आप भी आज की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक करना चाहते हैं तो इस आसान तरीके से चेक करें-

रिशेड्यूल, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट इस तरह करें चेक-

रद्द, रिशेड्यूल या डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-l/ की वेबसाइट पर विजिट करें.आज की डेट के हिसाब से कैंसिल,डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक करें.कैंसिल, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें.

Related Articles

Back to top button