ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर छाया लुधियाना का सहजपाल सिंह

लुधियाना के नौजवान ने देश में पढ़ाई करके अमेरिका की बड़ी कंपनी में नौकरी हासिल की है। इस बड़ी प्राप्ति के बाद इस नौजवान की तस्वीर कंपनी ने न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर लगाई है। सहजपाल सिंह की तस्वीर टाइम्स स्क्वायर पर लगते ही लुधियाना इंटरनेट की दुनिया में छा गया। लुधियाना के गिल रोड के रहने वाले सहजपाल के घर में बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। सहजपाल सिंह अमेरिका के मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट बैंक मोर्गन स्टेनली के टेक्नालॉजी एनालिस प्रोग्राम का हिस्सा बना है। इसके बाद बैंक की तरफ से सहजपाल सिंह की फोटो टाइम्स स्क्वायर पर लगाई गई है।

अपने घर माता पिता के साथ बैठकर बात करते हुए 22 साल के सहजपाल सिंह ने बताया कि उसने थापर यूनिर्वसिटी से बीटेक कंप्यूटर साइंस की है। उसके बाद मोर्गन स्टेनली में नौकरी के लिए अप्लाई किया था। यूएस के टेक्नालॉजी एनालिस प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए कई इंटरव्यू होते है। यह इस इंडस्ट्री का सबसे मुश्किल प्रोग्राम माना जाता है। इसमें दस से 12 टेस्ट होते हैं जो कंप्यूटर साइंस पर आधारित होते है। उसे इस कोर्स करने से पहले पता था कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद उसकी फोटो न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर पर लगेगी। इस कंपनी में इस कोर्स के लिए पास होने वाले सारे लोगों की फोटो कंपनी की तरफ से यहां डिस्पले की जाती है।

Related Articles

Back to top button