ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
व्यापार

LIC की इस पॉलिसी में मात्र 28 रुपये के छोटे निवेश में पाएं 2 लाख का फायदा, यहां मिलेगी जानकारी

गौरतलब है कि अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में 15 साल के लिए एलआईसी माइक्रो बचत बीमा योजना खरीदता है तो उसे हर साल करीब 10,080 रुपये जमा करने होंगे. यह हर महीने 840 रुपये प्रीमियम के तौर पर बनेगा

LIC Micro Bachat Insurance Policy: एलआईसी देश की बेहद पुरानी और विश्वसनीय बीमा पॉलिसी है. आज भी देश में बड़ी संख्या में लोग एलआईसी में पैसे निवेश करना पसंद करते हैं. इसका बड़ा कारण यह है कि यह मार्केट जोखिम से अलग है और यह देश के हर वर्ग के लिए योजना लेकर आती रहती है. आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताने वाले हैं जिसे खास तौर पर कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों के लिए ही बनाया गया है. यह पॉलिसी निवेशक को सुरक्षा और सेविंग दोनों को देने में मदद करती है. इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी माइक्रो बचत बीमा योजना (LIC Micro Bachat Policy).

एलआईसी माइक्रो बचत बीमा योजना की खास बातें–इस पॉलिसी में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए.-इस स्कीम में निवेश करने के लिए बीमाधारक को किसी तरह की मेडिकल जांच कराने की जरूरत नहीं है.-इस स्कीम में अगर आप 3 साल तक का प्रीमियम भरते हैं तो अगले 6 महीने तक आपको प्रीमियम भरने की छूट मिलती है.-बीमाधारक अगर इस पॉलिसी के पांच साल का टेन्योर चुनता है तो ऐसी स्थिति में उसे 2 साल का ऑटो कवर की भी सुविधा मिलती है.-इस स्कीम में निवेश करने पर निवेशक को कम से कम 50 हजार रुपये और ज्यादा से ज्यादा 2 लाख रुपये मिलते हैं.-इस स्कीम के तहत आपको लोन की भी सुविधा मिलती है लेकिन, यह सुविधा प्रीमियम भरने के 3 साल के बाद से मिलती है.-इस स्कीम को आप 10 से 15 साल तक के लिए खरीद सकते हैं.-इस स्कीम के प्रीमियम को आप हर महीने, तीन महीने, 6 महीने और सालाना के आधार पर भर सकते हैं.-इसके साथ चाहें तो पॉलिसीधारक इसमें एक्सीडेंटल बीमा की पॉलिसी भी ऐड कर सकता है. ध्यान रखें कि इस एक्सीडेंटल पॉलिसी का आपको अलग से शुल्क देना होगा.

पॉलिसी खरीदने के लिए चुकाने होंगे 28 रुपयेगौरतलब है कि अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में 15 साल के लिए एलआईसी माइक्रो बचत बीमा योजना खरीदता है तो उसे हर साल करीब 10,080 रुपये जमा करने होंगे. यह हर महीने 840 रुपये प्रीमियम के तौर पर बनेगा. वहीं डेली का यह करीब 28 रुपये महीना बनेगा. इसके साथ ही बता दें कि अगर पॉलिसी खरीदने के बाद आपको यह पसंद नहीं आती है तो खरीदने के 15 दिनों के अंदर इसे वापस भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button