ब्रेकिंग
Haryana Education News Punjabi Language: हरियाणा में पंजाबी को शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान देने की... Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक...
मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर में हाइवे पर दौड़ते मालवाहक में भभकी आग, बाल बाल बचे सवार

नरसिंहपुर।   सोमवार को सागर नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर बरमान सतधारा के पास एक मालवाहक में आग भभक गई। जिससे वाहन में भरे नए टायर जलकर खाक हो गए। घटना में वाहन चालक और परिचालक बाल बाल बचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन ग्वालियर से तेलंगाना जा रहा था। घटना में बताया जाता है कि टायरों से भरा मिनी ट्रक नरसिंहपुर सागर मार्ग पर  बरमान सतधारा के पास पहुंचा तो उसमें कुछ जलने की गंध का आभास चालक परिचालक को हुआ। जिससे चालक को अंदेशा हुआ कि शायद कहीं शार्ट सर्किट हुआ है। वाहन चालक ने वाहन की गति थोड़ी कम की तो देखा कि वाहन में आग लगने लगी थी। जिससे उसने फोरलेन पर ही किनारे वाहन रोका और परिचालक सहित दूर जा खड़ा हुआ। इसी दौरान वाहन से आग की लपटें उठने लगीं।

पुलिस ने बुलाई दमकल :

मिनी ट्रक में आग लगने की सूचना पर पहुंची बरमान पुलिस ने दमकल बुलाकर आग को बुझवाया। बरमान चौकी के एएसआई सुमित तिवारी ने बताया कि मिनी ट्रक एमपी 06 जी 2584 आग से बुरी तरह जल गया है, यह वाहन ग्वालियर से तेलंगाना जा रहा था। घटना में कोई जनहानि नही हुई है। चालक के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना में यह सम्भावना भी जताई जा रही है कि गर्मी के मौसम की वजह से वाहन अधिक गर्म हुआ और शार्ट सर्किट हुआ।

आग की लपटें देखने लग गई वाहनों की भीड़:

हाइवे पर वाहन में भभकी आग और उठतीं आग की लपटों को मार्ग से निकल रहे वाहन चालकों ने देखा तो कई वाहनों के पहिए सुरक्षित दूरी बनाकर थम गए। जब दमकल वाहन ने पानी की तेज फुहारों से वाहन में लगी आग को बुझाया तो उसके बाद वाहन चालकों के साथ ही पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जिस तरह गर्मी की तपन बढ़ रही है उससे वाहन चलाने के दौरान विशेष सावधानी रखना जरूरी हो गया है। कई किलोमीटर तक लगातार चलने से वाहन जल्दी गर्म हो जाते हैं और तपती सड़क के कारण टायरों को भी नुकसान होता है। इस दशा में वाहनों में आग लगने की घटनाएं होने लगती हैं। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस वाहन में लगी आग बुझाने सक्रियता से कार्रवाई नहीं करती तो बड़ा हादसा हो जाता, वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो जाता।

Related Articles

Back to top button