ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

बैतूल प्रेमिका के 7 साल के बेटे के सामने किए 16 वार, जान बचाकर भागते समय गिरी तो गला काटा

बैतूल   बैतूल में प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार को प्रेमिका को अकेला पाकर आरोपी प्रेमी ने उस पर चाकू से वार कर दिए। जान बचाकर वह भागी तो उसने दौड़ा-दौड़ाकर 16 बार चाकू घोंपे। भागने के दौरान जब वह गिर पड़ी तो आरोपी ने उसका गला काटा और पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। पूरी घटना महिला के 7 साल के बेटे की आंखों के सामने हुई। इसके बाद आरोपी ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। मामला सारनी के सुपर ई कॉलोनी का है। टीआई रत्नाकर हिंग्वे ने बताया संदीप साहू नामक युवक ने सोमवार दोपहर वारदात को अंजाम दिया। 26 साल की रुबीना पति आसिफ और 7 साल के बेटे के साथ रहती थी। सुबह जब पति काम पर गया तो उसका दोस्त संदीप उसके घर आ धमका। दोनों के बीच कुछ देर कहासुनी हुई, फिर उसने चाकू से रुबीना पर कई वार किए। वह जान बचाकर भागी तो आरोपी ने दौड़कर उस पर चाकू से कई वार किए। आरोपी ने प्रेमिका का गला रेता और पहली मंजिल से नीचे भी फेंक दिया। नीचे गिरा देख पड़ोसी उसे सारनी के एमपीईबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे घोड़ाडोंगरी रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पति आसिफ का कहना है कि संदीप ने पत्नी की हत्या की है। वह दो साल से उसके पीछे लगा हुआ था। मेरे घर से जाते ही घर आकर विवाद किया करता था। मारपीट और गाली-गलौज भी करता था। एक बार तो उसने मुझे ही थाने भिजवा दिया था। पहले दूसरी जगह रहता था, उसी से परेशान होकर कमरा बदला था।

दो साल से था अफेयर

टीआई रत्नाकर हिंग्वे के मुताबिक महिला का दो साल से संदीप के साथ अफेयर था, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। पड़ताल में पता चला है कि पति और प्रेमी के बीच कुछ समय पहले विवाद भी हुआ था। प्रेमी चाहता था कि महिला के संबंध उससे पहले जैसे ही रहें, लेकिन रुबीना उससे दूरी बना रही थी। इसी बात से संदीप गुस्सा था।

Related Articles

Back to top button