ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
व्यापार

एक करोड़ कीमत के मकानों की बिक्री में 83 फीसदी की आई तेजी: ‎रिपोर्ट

नई दिल्ली । लगातार बढ़ती महंगाई के बावजूद लोगों में बड़ा घर खरीदने का क्रेज बढ़ रहा है। इसमें कोविड-19 महामारी की भी अहम भूमिका है। महामारी के बाद लोग पहले के मुकाबले बड़ा और उन जगहों पर घर खरीदना चाहते हैं तो जहां ज्यादा भीड़-भाड़ और प्रदूषण न हो। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के सात प्रमुख शहरों में महंगे मकानों की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ है। एक करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत वाले मकानों की बिक्री में सालाना आधार पर 83 फीसदी की तेजी आई है। इस दौरान मकानों की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल जनवरी-मार्च के दौरान देश के सात प्रमुख शहरों दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता में एक करोड़ रुपए और ज्यादा कीमत के मकानों की बिक्री 83 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 10988 यूनिट पहुंच गई। इससे एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 5994 यूनिट रहा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन शहरों के तिमाही बिक्री के आंकड़े सिर्फ अपार्टमेंट के हैं।
एक से 1।5 करोड़ रुपए की कीमत वाले अपार्टमेंट की बिक्री इस साल मार्च तिमाही में 3450 से बढ़कर 6187 यूनिट के स्तर पर पहुंच गई। 1।5 करोड़ रुपए से ज्यादा की कीमत वाले अपार्टमेंट की बिक्री 2544 यूनिट से बढ़कर 4801 यूनिट के स्तर पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में अपार्टमेंट की बिक्री 5216 यूनिट से बढ़कर 12202 यूनिट पहुंच गई।  मुंबई में 11648 अपार्टमेंट बिके, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 5779 यूनिट था। पुणे में बिक्री 3680 से बढ़कर 8098 यूनिट पहुंच गई, जबकि दिल्ली-एनसीआर बिक्री 5448 से बढ़कर 8633 यूनिट रही। हैदराबाद में यह आंकड़ा 3709 से बढ़कर 4012 पहुंच गया, जबकि चेन्नई में मांग 3200 से बढ़कर 3450 यूनिट पहुंच गई।  कोलकाता में इस दौरान कुल 3806 अपार्टमेंट बिके, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 1320 यूनिट था।

Related Articles

Back to top button