ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

सूर्या नगर अग्निकांड में प्रभावित हुए 131 परिवार की लोगों ने की मदद

भिलाई। सूर्या नगर के जल चुके आशियाने ने प्रभावितों को बेहद गंभीर जख्म दिया है, लोगों की मदद ने उस जख्म पर मरहम का काम किया। सूर्या नगर अग्निकांड में 131 परिवार प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों के 600 सदस्यों के रहने खाने तथा कपड़े की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन, निगम प्रशासन तथा समाजसेवी संस्थाएं दिन रात जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन इन्हें मुआवजा देने की भी तैयारी कर रहा है। साथ ही आग में जल चुके राशन कार्ड व आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर भी लगाए जाने की तैयारी चल रही है।

बता दें कि बीते शनिवार को पावर हाउस बस्ती में भीषण आग लग गई थी। इस आगजनी में 131 परिवार प्रभावित हुए थे। आग कैसे लगी इसको लेकर जांच चल रही है, पर आग ने 131 परिवारों के 600 सदस्यो के सपने को जलाकर खाक दिया, पर भिलाई के लोगों ने संवेदना दिखाई। इन परिवारों को एक पल भी अकेला नहीं छोड़ा। पूरे समय शहर के लोग सूर्या नगर के प्रभावितों के साथ खड़े रहे। सबके रहने, खाने, कपड़े की व्यवस्था की।अब जिला प्रशासन व भिलाई निगम प्रशासन द्वारा इनका आशियाना फिर से बनवाया जा रहा है। बांस-बल्ली व टीन मौके पर पहुंच चुकी है। लोगों ने अपना आशियाना बनाना शुरू भी कर दिया है।

Related Articles

Back to top button