ब्रेकिंग
Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ... Raigad Scorpio Accident: अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों क... Divya Sharma Case: पूर्व जिला जज की बहू दिव्या शर्मा मौत मामला; आज सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला ... Weather Update: आज से शुरू हुआ 'नौतपा', दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का ... Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ...
देश

प्रधानमंत्री आज करेंगे गुजरात में अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार सुबह 11 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के अदालज में  अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री जनसहायक ट्रस्ट के हीरामनी आरोग्यधाम का भूमिपूजन भी करेंगे। ट्रस्ट के इस छात्रावास और शिक्षा परिसर में 600 छात्रों के रहने व भोजन आदि की सुविधा के लिए 150 कमरे हैं। इसके अलावा यहां जीपीएससी, यूपीएससी परीक्षा के लिए प्रशिक्षण केंद्र, ई-लाइब्रेरी, सम्मेलन कक्ष, खेल कक्ष, टीवी कक्ष, छात्रों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं आदि की सुविधाएं भी हैं।

जनसहायक ट्रस्ट की ओर से विकसित किए जाने वाले हीरामनी आरोग्य धाम में एक बार में चौदह लोग डायलिसिस करा सकेंगे। इसके अलावा 24 घंटे रक्त-आपूर्ति की सुविधा के साथ ब्लड बैंक, चौबीसों घंटे संचालन में रहने वाला मेडिकल स्टोर, आधुनिक परीक्षण प्रयोगशाला और स्वास्थ्य जांच के लिए शीर्ष श्रेणी के उपकरण सहित नवीनतम चिकित्सा सुविधाएं होंगी। यह आयुर्वेद, होम्योपैथी, एक्यूपंक्चर, योग चिकित्सा आदि के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला एक डे-केयर सेंटर होगा। यहां प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, तकनीशियन प्रशिक्षण और डॉक्टर प्रशिक्षण की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

Related Articles

Back to top button