ब्रेकिंग
Bastar Rain Alert: बस्तर में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, जगदलपुर में जलभराव; स्कूलों में छुट... Bilaspur Crime News: सिम्स सर्पदंश मुआवजा घोटाला; हार्ट अटैक की मौत पर बना दिए सांप के काटने के निशा... छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर पर केंद्र का बड़ा निर्देश: नेटवर्क वाले क्षेत्रों में मीटर लगाना अनिवार्य Bank Strike Alert: आज देशभर में बैंकों का कामकाज ठप, 28 से 30 सितंबर को भी हड़ताल; UFBU ने दी चेतावन... 6 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या में सोमेश यादव को मृत्युदंड: दुर्ग विशेष पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फै... Sagar Poisonous Liquor Case: बंडा जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,... Bhopal Health News: हड़ताल समाप्त होते ही हमीदिया अस्पताल हुआ फुल, प्रमुख विभागों में 300 के पार पहु... Indore Cancer Hospital: 43 करोड़ की लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन बारिश में भीगी, सिविल वर्क अधूरा होने से... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युव... शाहजहां का मुमताज के नाम दुर्लभ प्रेम पत्र मिला: 4x4 इंच की पर्ची में बयां की महबूब की खूबसूरती
मध्यप्रदेश

पुलिसकर्मियों की छुट्टी निरस्तः ईद तक पुलिसकर्मी नहीं ले सकेंगे छुट्टी, आईजी ने जारी किए आदेश

खरगोन हिंसा केस में क्लेम ट्रिब्यूनल का होगा गठन

भोपाल। खरगोन हिंसा के बाद पुलिस विभाग (police department) ने बड़ा फैसला लिया है। आने वाले त्यौहारों को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। आईजी इंटेलिजेंस (IG Intelligence) ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। पुलिसकर्मी ईद तक अवकाश नही ले सकेंगे।

त्योहारों को देखते हुए लिया गया फैसला

आगामी त्यौहार में कानून व्यवस्था को देखते हुए अवकाश रद्द किया गया है। IG इंटेलिजेंस ने सभी जिलों के एसपी को आदेश जारी कर दिया है। सिर्फ आपातकालीन (Emergency) या अपरह्यय परिस्थिति में SP/IG छुट्टी मंजूर कर सकेंगे।

खरगोन हिंसा केस में क्लेम ट्रिब्यूनल का होगा गठन

इधर, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद खरगोन हिंसा केस में क्लेम्स ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा। गृह विभाग ने यह जानकारी दी है। ट्रिब्यूनल गठन की अधिसूचना गृह विभाग के राजपत्र में जल्द प्रकाशित होगी। लोक एवं निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली का अधिनियम के तहत ट्रिब्यूनल का गठन होगा। इससे नुकसान का आकलन कर उपद्रवियों से वसूली की जाएगी।

रामनवमी जुलूस पर हुआ था पथराव

बता दें कि रविवार को खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद बवाल मच गया था। अभी भी वहां तनाव का माहौल है। उपद्रवियों ने आगजनी के तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया था, जिससे काफी नुकसान हुआ है। वहीं आज प्रशासन ने आज उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया है। अब सरकार उसने नुकसान की वसूली करने की तैयारी कर रही है।

बड़वानी में 7 दंगाइयों को हिरासत में लिया गया

वहीं बड़वानी में भी शोभा यात्रा के दौरान विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा 11 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। 7 दंगाइयों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही 7 लोगों के अवैध मकान को प्रशासन ने तोड़ने की कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button