ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
छत्तीसगढ़

लुढ़कते डंपर को रोक रहे ड्राइवर की गाड़ी और पेड़ के बीच फंसकर मौत

रायगढ़ । धरमजयगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार की सुबह एक बाइक में सवार युवकों ने मेला देखकर लौट रहे सायकिल सवार को ठोकर मार दिया  | जिससे साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीनों बाइक सवार युवकों को भी गम्भीर चोटें आईं। उनका इलाज चल रहा है। इस बीच मंगलवार की सुबह एक और दुखद घटना हुई। धरमजयगढ़ से कापू की ओर जा रही एक डंपर वाहन चालक की मौत का कारण बन गया। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के झुलनबर गांव के पास ड्राइवर अपने किसी परिचित के यहां चाय पीने के लिए रुका था। इस बीच उसने देखा कि ढलान होने की वजह से डंपर वाहन अपने आप आगे बढ़ रही है तो ड्राइवर चलते वाहन पर चढ़कर स्टेयरिंग संभालने की कोशिश करने लगा और यही प्रयास उसकी मौत का कारण बन गया। चालक जैसे ही गाड़ी के दरवाजे के पास पहुंचा कि गाड़ी सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा सटी और चालक गाड़ी और पेड़ के बीच चिपट कर फंस गया। इस घटना में चालक त्रिलोचन यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के फंसे शव को निकाला गया।

Related Articles

Back to top button