ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
व्यापार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 58900 के ऊपर निकला तो Nifty 17600 के पार पहुंचा

Stock Market Opening 13th April: शेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखी जा रही है और सेंसेक्स 58,900 के पार जाकर खुला है, वहीं निफ्टी में 17600 के पार के स्तर देखे जा रहे हैं.

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज तेजी का रुख देखा जा रहा है और कल की गिरावट के बाद आज गैपअप ओपनिंग होने के संकेत प्री-ओपनिंग में दिख रहे थे. बाजार खुला तो सेंसेक्स 58900 के पार निकल गया और शुरुआती ट्रेड में ही निफ्टी ने 17600 का स्तर पार कर लिया था.

आज कैसे खुला बाजारशेयर बाजार में आज अच्छी उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है. एनएसई का निफ्टी 69.60 अंक यानी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 17,599.90 पर खुला है और बीएसई का सेंसेक्स 334.37 अंकों की बढ़त के साथ 58,910.74 पर खुला है. बाजार खुलने के 15 मिनट के भीतर यानी 9.30 बजे निफ्टी में 116.10 अंक यानी 0.66 फीसदी की तेजी के बाद 17,646 पर कारोबार देखा जा रहा है.

निफ्टी में कैसा चल रहा है कारोबारआज के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में तेजी के हरे निशान में कारोबार हो रहा है और सिर्फ 4 शेयर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. बैंक निफ्टी में 151.10 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के बाद 37898 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा है. आज के शुरुआती ट्रेड में निफ्टी ने 17651 का हाई बनाया था.

ये शेयर रहे फायदे मेंजेएसडब्ल्यू स्टील 2.65 फीसदी ऊपर है और ओएनजीसी में 2.52 फीसदी की तेजी है. अपोलो हॉस्पिटल्स 2 फीसदी उछला है और यूपीएल में 1.72 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. टाटा स्टील 1.67 फीसदी की ऊंचाई के साथ कारोबार कर रहा है.

इन शेयरों में रही गिरावटआज निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज लैब्स 1.39 फीसदी की गिरावट पर है और एशियन पेंट्स 0.49 फीसदी फिसला है. टाइटन में 0.19 फीसदी की कमजोरी है और सिप्ला का शेयर 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

प्री-ओपनिंग में बाजार की चालआज बाजार खुलने से पहले बीएसई का सेंसेक्स 334.37 अंक यानी 0.57 फीसदी की तेजी के बाद 58,910.74 पर कारोबार कर रहा था और एनएसई का निफ्टी 69.60 अंक यानी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 17,599.90 पर कारोबार कर रहा था.

कल कैसा रहा बाजार में कारोबारतीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 388.20 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,576.37 अंक पर बंद हुआ और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 144.65 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,530.30 अंक पर बंद हुआ.

Related Articles

Back to top button