ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

आलिया के हाथों पर लगी रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी, जश्न में डूबा कपूर खानदान

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी में शिरकत करने के लिए कपूर और भट्ट फैमिली वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं. पूजा के बाद रणबीर-आलिया की मेहंदी की रस्म हो गई है.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की रस्में शुरूपूजा के साथ हुई शुरुआतआलिया के हाथों पर लगी रणबीर के नाम की मेहंदीRanbir Kapoor Alia Bhatt Mehndi Ceremony:  बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार था. शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. गणेश पूजा के साथ शुरुआत की गई है. पूजा के बाद शादी की रस्मों में सबसे पहले मेहंदी की रस्म हो गई है. बताया जा रहा है कि आलिया की मेहंदी की रस्म के बाद और सभी रस्में होंगी.

चमचमाती गाड़ियों में वेन्यू पहुंचे दोनों परिवार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding) के परिवार वाले भी इस शादी में शिरकत करने के लिए पहुंच चुके हैं. सज-धजकर वेन्यू के बाहर चमचमाती गाड़ियों में नीतू कपूर (Neetu Kapoor), रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor), महेश भट्ट (Mahesh Bhatt), पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), करीना कपूर (Kareena Kapoor), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) से लेकर रीमा जैन तक तमाम हस्तियों को स्पॉट किया गया.

टाइट सिक्योरिटी के बीच शुरू हुईं रस्में

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी ग्रैंड होने वाली है ऐसे में इस इवेंट के लिए सिक्योरिटी का इंतजाम काफी बड़े लेवल पर किया गया है. गेस्ट के साथ-साथ सिक्योरिटी गार्ड्स के लिए भी अलग बैंड्स की तैयारी की गई है. हालांकि सभी को इस शादी की तस्वीरों और वीडियो को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है.

प्राइवेसी को करना होगा मेंटेन

रणबीर कपूर आलिया भट्ट की शादी (Ranbir Alia Wedding Details) की प्राइवेसी मेंटेन करने की पूरी कोशिश जोर-शोर से की जा रही है. शादी के वेन्यू से लेकर रस्मों की तारीख तक सब कुछ गुप्त रखा जा रहा है. आने वाले हर मेहमान को भी इस प्राइवेसी को मेंटेन करना होगा.

फोन कैमरा पर लग रहे हैं स्टिकर

घर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ सिलेक्टेड गेस्ट लिस्ट है जो कार्यक्रमों में शामिल होंगे लेकिन इनपर भी पाबंदी लगाई जा रही हैं. आने वाले मेहमानों के फोन कैमरा को किया जायेगा बंद. वेडिंग फंक्शन में मेहमानों के कैमरा पर स्टिकर लगाए जाएंगे ताकि अंदर वो किसी भी तरह से फोटोग्राफ्स औक वीडियो ना शूट कर सकें.

कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं

सिक्योरिटी यूनिट के पास स्टिकर के रोल दे दिए गए हैं और अब आने वाले जो भी गेस्ट होंगे उनके मोबाइल कैमरा कवर किए जाएंगे. रणबीर आलिया की शादी के फंक्शन अब शुरू ही होने वाले हैं. हालांकि अभी तक परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है.

Related Articles

Back to top button