ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

शांति के टापू ‘मध्यप्रदेश’ में धार्मिक उन्माद फैलाने का षड़यंत्र कर रहे दिग्विजय सिंह..!  

इन्दौर । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस दिग्विजयसिंह द्वारा ट्विटर पर फेब्रिकेटेड फ़ोटो डाल कर शांति के टापू मध्यप्रदेश में धार्मिक उन्माद फैलाने के षड्यंत्र पर भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने आज किशनगंज थाना, महु में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
भाजयुमो (इन्दौर ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष मनोजसिंह ठाकुर के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ता किशनगंज व कोतवाली थाना पहुँचे, उन्होंने बताया कि रामनवमी पर खरगौन में एक वर्ग विशेष द्वारा पत्थर बाजी की गयी थी, इस घटना पर वर्ग विशेष के पक्ष में दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से धार्मिक उन्माद फैलाने का षड़यंत्र करते हुए असत्य तथ्यों के साथ पोस्ट डाली, जिसमें एक वर्ग के धार्मिक स्थल पर युवक द्वारा भगवा ध्वज फहराने का फोटो डालते हुए, इसे मध्यप्रदेश में हुई घटना बतलाया है, जबकि मध्यप्रदेश में कही भी ऐसी घटना नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर झूठ फैलाकर दिग्विजय सिंह ने खरगौन में हुई घटना को लेकर धार्मिक उन्माद व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र कर शांति के टापू मध्यप्रदेश में अशांत‍ि फैलाने का काम किया है। उनके इस षड़यंत्र के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किशनगंज व कोतवाली थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर के साथ विजेन्द्र जाट, दीपक यादव, अंतिम ठाकुर, अमित जोशी, रोहित चौहान, महेश गेहलोत, उमंग गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता थे।

Related Articles

Back to top button