ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
मध्यप्रदेश

शराब ठेके के विरोध में जाम

खजूरी बायपास में दुकान के सामने हंगामा
महिलाएं बच्चों के साथ सड़क पर बैठी; ठेका हटाने की मांग
भोपाल । राजधानी भोपाल के मार्केट या रहवासी इलाकों में शराब दुकानें खुलने का जमकर विरोध हो रहा है। बुधवार शाम खजूरी बायपास पर संपदा कॉलोनी में जमकर प्रदर्शन हुआ। महिलाएं-बच्चे ठेके के सामने ही डटे रहे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बंगरसिया बायपास पर जाम भी लगा दिया। महिलाएं नन्हें बच्चों को गोद में लेकर सड़क पर ही बैठ गईं। सड़क से हटाने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों ने एक न सुनी। उनका कहना था कि जिस जगह ठेका खुला है, उसके पास में ही मंदिर, शॉपिंग मॉल और सरकारी स्कूल है। शराबियों से कॉलोनी के लोग और राहगीर तंग आ चुके हैं। विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व पार्षद मनीष यादव, कमलेश नागपुरे, नितिन दुबे, सतीश नामदेव, विनोद विशे, नीतिश कोंडे, पीयुष उपाध्याय ने बताया, जिस जगह दुकान खुली है, ठीक उसके पास मंदिर, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और सरकारी स्कूल है। इनके पास दुकानें खुलना ही नहीं चाहिए थी, लेकिन इसे परमिशन दे दी गई। इस कारण रहवासी परेशान हो गए हैं। पूरे दिन शराबियों का जमघट लगा रहता है। शाम होते ही शराबी हंगामा करने लगते हैं, जो देर रात तक चलता रहता है। शराब ठेके के कारण महिला और युवतियों ने शाम को घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। दुकान यहां से हटाई जानी चाहिए।

हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन
शहर की शराब दुकानों के 1 अप्रैल से ठेके बदल चुके हैं। ऐसे में दुकानें नई जगह पर खुल गई हैं। कई दुकान रहवासी इलाकों या मार्केट में खुली है। जिसका जमकर विरोध किया जा रहा है। अब तक 10 से अधिक स्थानों पर लोग विरोध कर चुके हैं। बरखेड़ा पठानी में तो पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पत्थरबाजी कर शराब की बोतल फोड़ चुकी हैं। इसके बाद से ही विरोध प्रदर्शन जारी है। खजूरी बायपास संपदा की कॉलोनी और पीरिया गांव बायपास के पास शराब दुकान खुलने के विरोध में बुधवार शाम 6 बजे बड़ी संख्या में लोग इकटठा हो गए। हाथों में तख्तियां लेकर महिलाएं नारेबाजी कर रही थी।

Related Articles

Back to top button