ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्‍टेशन में कांग्रेस के विधायक हुए पाकेटमारी का शिकार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्‍टेशन में विधायक की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मनेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक विनय जयसवाल पाकेटमारी का शिकार हो गए। घटना के समय 2 सुरक्षाकर्मी हथियारों के साथ विधायक की सुरक्षा में तैनात थे। किसी अज्ञात ने उनका महंगा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। घटना के संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी एलएस राजपूत ने बताया कि विधायक विनय जयसवाल के साथ पाकेटमारी की घटना हुई है, वे अंबिकापुर जा रहें थे। उनके साथ उनकी सुरक्षा में 2 गनमैन तैनात थे। शिकायत आवेदन लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

इधर, राजधानी के रिंगरोड में बुधवार अलसुबह सरेराह युवक लूट के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। रिंगरोड में सुबह चार बजे युवक की संदिग्ध अवस्था मे लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी और चंद घंटे में ही हत्यारों को धर दबोचा। डीडी नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपित अमन चतुर्वेदी, विजय धृतलहरे और ताराचंद ध्रुव को गिरफ्तार किया गया है। मामले की पूछताछ की जा रही है। आरोपितों ने भीम उर्फ काका का मोबाइल और पैसा लूट कर धारदार हथियार से वारकर फरार हो गए। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बीएसयूपी कालोनी निवासी भीम उर्फ काका के रूप में हुई।

Related Articles

Back to top button