ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
व्यापार

पीएनजी के बाद 12 घंटों में बढ़े सीएनजी के दाम, यहां जानिए नए रेट

CNG PRICE HIKE: दिल्ली में पीएनजी की कीमतें बढ़ने के 12 घंटे से भी कम समय बाद सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 2.50 रुपये का इजाफा किया गया है.

CNG Price Hike Today: देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है. आम आदमी की जेब पर एक्स्ट्रा भार पड़ रहा है. दिल्ली में पीएनजी की कीमतें बढ़ने के 12 घंटे से भी कम समय बाद सीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 2.50 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में एक किलो सीएनजी के दाम 71.61 रुपये हो गए हैं.

IGL hiked the price of CNG in Delhi Rs 2.5 per kg to Rs 71.61 per Kg from todayFor Noida, Greater Noida & Ghaziabad, the CNG price has been hiked to Rs 74.17 per Kg, while in Gurugram, it will cost Rs 79.94 per Kg. pic.twitter.com/RQFulJEoFn— ANI (@ANI) April 14, 2022

यहां जानें आपके शहर के रेट

दिल्ली- 71.61 रुपये प्रति किलोनोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद- 74.17 रुपये प्रति किलोमुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली- 78.84 रुपये प्रति किलोगुरुग्राम- 79.94 रुपये प्रति किलोरेवाड़ी- 82.07 रुपये प्रति किलोकरनाल और कैथल- 80.27 प्रति किलोकानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर- 83.40 प्रति किलोअजमेर, पाली और राजसमंद-  81.88 रुपये प्रति किलो

PNG के भी बढ़े रेट

इस बीच रसोई गैस के रूप में यूज होने वाली PNG भी महंगी हो गई है. सरकार ने अब PNG के दाम में 4.25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी की सप्लाई करने वाली IGL कंपनी के मुताबिक नई बढ़ोतरी 14 अप्रैल से लागू हो गई है. इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर जिले मे में गुरुवार से पीएनजी के दाम 45.96 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) हो गए हैं. गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अब इसी दाम पर PNG मिलेगी.

15 दिन में तीसरी बार बढ़ोतरी

बताते चलें कि करीब 15 दिनों के अंदर PNG की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है. करीब 10 दिन पहले ही पीएनजी की कीमतों में 5.85 रुपये की वृद्धि की गई थी. इससे पहले आईजीएल 6 अप्रैल से पीएनजी को 41.50 रुपये प्रति एससीएम कीमत पर बेच रही थी.

Related Articles

Back to top button