ब्रेकिंग
पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल...
धार्मिक

बेरोजगारी है तो फेंगशुई से बदलें किस्मत 

अगर आप बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके घर में कलह का माहौल बना रहता है तो परेशान होने की जगह फेंगशुई के इन 3 पुराने सिक्कों से मदद लीजिए। आइए जानते हैं कैसे आप इन सिक्कों की मदद से अपने आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके अपनी किस्मत चमका सकते हैं।
फेंगशुई के अनुसार ये 3 पुराने सिक्के आर्थिक संपन्नता का प्रतीक माने जाते हैं। आप अपने पास इन 3 सिक्कों को रखकर अपनी सभी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। माना जाता है कि इन सिक्कों से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ घर में पॉजिटिव वातावरण बना रहता है। चलिए आपको बताते हैं घर में ये सिक्के रखने से आप अपनी कौन-कौन सी परेशानियों से निजात पा सकते हैं।
बेरोजगारी से मुक्ति
फेंगशुई के सिक्के के जिस‍ हिस्से पर चार लिपि-प्रतीक बना हुआ होता है, उसे यांग यानी सकारात्मक और जिस हिस्से पर दो लिपि-प्रतीक बना होता है, उसे यिन या नकारात्मक ऊर्जा वाला हिस्सा माना जाता है। इन सिक्कों को किसी भी जगह रखते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि इसका सकारात्मक हिस्सा हमेशा ऊपर की ओर बना रहे। इन सिक्कों को तिजोरी में रखने से व्यक्ति को आर्थिक समृद्धि मिलती है। कई लोग पैसों की तंगी दूर करने के लिए इन सिक्कों को अपने पर्स, दुकान के गल्ले, तिजोरी में भी रखते हैं।
कर्ज से मुक्ति
ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि वो लाख कोशिश करने के बाद भी दूसरों से लिया उधार वापस नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो आपने बेडरूम की खिड़की पर लाल धागे में बंधे तीन सिक्के लटका दें। ऐसा करने से आपका लिया सारा कर्ज खत्म हो जाएगा।
तनाव
तनाव खत्म या कम करने के लिए घर के मुख्य कमरे के दरवाजे पर इन 3 सिक्कों को बांधने से आपका तनाव कम होता है।
सौभाग्य
अगर आपके काम बनते-बनते रह जाते हैं और आपको लगता है कि आपको सौभाग्य की जरूरत है तो अपने पर्स में छोटे साइज वाले सिक्के रखें। ऐसा करने से आपके साथ हमेशा सौभाग्य रहेगा।
परिवार में कलह
अगर आपके घर में हर छोटी बात को लेकर तनाव या कलह का माहौल बन जाता है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए अपने घर के मुख्य कमरे में इन सिक्को को बांध दें।

Related Articles

Back to top button