ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
व्यापार

Axis Bank ने कैश ट्रांजेक्शन और मिनिमम बैलेंस के नियमों में किया बदलाव, जानें खाते में कितना होना चाहिए बैलेंस?

Axis Bank Rules Changed: एक्सिस बैंक (Axis Bank Customer) में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपका भी इस प्राइवेट बैंक में खाता है तो बैंक ने कई नियमों में बदलाव कर दिया है.

Axis Bank Rules Changed: एक्सिस बैंक (Axis Bank Customer) में खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपका भी इस प्राइवेट बैंक में खाता है तो बैंक ने कई नियमों में बदलाव कर दिया है. बैंक के इन बदलावों का असर सेविंग्स और सैलरी अकाउंट रखने वाले ग्राहकों पर होगा. इसके अलावा बैंक ने फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या में भी कटौती कर दी है. आइए आपको बताते हैं बैंक ने किन नियमों में बदलाव किया है-

बदल गई है बैंक अकाउंट की मिनिमम लिमिटआपको बता दें बैंक के ये नियम 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गए हैं. बैंक ने सेविंग्स अकाउंट के लिए एवरेज मंथली बैलेंस की लिमिट को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दी है. एक्सिक बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, मेट्रो/अर्बन शहरों में ईजी सेविंग्‍स एंड इक्विलेंटट स्‍कीम्‍स की मिनिमम लिमिट को बैंक ने बढ़ा दिया है. बता दें यह बदलाव उन्हीं स्कीमों पर लागू होगा जिसमें एवरेज बैलेंस 10,000 रुपये जरूरी है.

फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में हुआ बदलावइसके अलावा बैंक ने फ्री कैश ट्रांजेक्शन के नियमों में भी बदलाव कर दिया है. इस समय मौजूदा फ्री ट्रांजेक्शन 4 या फिर 2 लाख रुपये है, जिसके बदलकर 4 फ्री ट्रांजेक्शन या 1.5 लाख रुपये कर दी है. इसके अलावा बैंक ने ग्राहकों को बताया है कि नॉन होम और थर्ड पार्टी कैश लिमिट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

रखना होता है अकाउंट में मिनिमम बैलेंसआपको बता दें अगर आपका किसी भी बैंक में अकाउंट है तो आपको उसमें अपना मिनिमम बैलेंस बनाकर रखना जरूरी है. अगर आप मिनिमम बैलेंस की लिमिट से कम राशि खाते में रखते हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है.

इससे पहले जनवरी में भी बैंक कर चुका है कई बदलावआपको बता दें इससे पहले एक्सिस बैंक और अन्य कई बैंकों ने 1 जनवरी 2022 से फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट के लेनदेन पर चार्ज बढ़ा दिए हैं. इसके अलावा जून में आरबीआई ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से फ्री मंथली लिमिट से ज्‍यादा कैश और नॉन-कैश एटीएम लेनदेन के लिए चार्जेज शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी.

Related Articles

Back to top button