ब्रेकिंग
Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो...
विदेश

यरुशलम में अल अक्सा मस्जिद के बाहर इजरायली पुलिस व फलस्तीनियों में हुई झड़प, 117 जख्मी

यरुशलम। यरुशलम के ओल्ड सिटी में स्थित अल अक्सा मस्जिद (Al-Aqsa mosque) में रमजान की नमाज अदा करने के बाद शुक्रवार सुबह इजरायल की पुलिस और पत्थरबाजी करने वाले फलस्तीनियों के बीच झड़प हो गई। इस हिंसक घटना में जख्मी हुए सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया। घटना के मद्देनजर वहां तनावपूर्ण हालात हैं।

जुमे की नमाज के बाद आज की हिंसा के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। मस्जिद का प्रशासनिक कार्य संभालने वाली संस्था ने बताया कि आज सुबह की नमाज के तुरंत बाद ही मस्जिद में इजरायली पुलिस ने प्रवेश किया, जब हजारों लोग वहां मौजूद थे। इस पूरी घटना के लिए जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि फलस्तीनी पथराव कर रहे हैं वहीं पुलिस आंसू गैस एवं स्टेन गन चला रही है।

‘पैलेस्टीनियन रेड क्रेसेंट’ आपात सेवा ने बताया कि उसने 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। फलस्तीनी संस्था ने कहा कि स्थल पर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी की आंख में रबड़ की गोली लगी। मक्का और मदीना के बाद इस्लाम में तीसरा सबसे पवित्र स्थल अल अक्सा मस्जिद है। पहाड़ी पर मौजूद यह मस्जिद यहूदियों के लिए सबसे पवित्र स्थल है जिसे वे ‘टेंपल माउंट’ कहते हैं।

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया था कि इजरायली सैनिकों ने वेस्ट बैंक में फलस्तीन के दो नागरिकों को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। इससे एक दिन पहले इजरायली सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन फलस्तीनी नागरिक मारे गए थे। ये सैनिक वेस्ट बैंक में गश्त कर रहे हैं और इजरायल में अचानक बढ़े हमलों के बाद लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं। हाल के दिनों में इन हमलों में 14 लोग मारे जा चुके हैं।

हिंसा की घटनाओं में कम से कम 23 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इनमें से अधिकतर घातक हमलों के बाद या इजराइली सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में मारे गए हैं। मारे गए अन्य लोगों में एक महिला और एक वकील शामिल हैं जो दुर्भाग्यवश हिंसा की चपेट में आ गए। हिंसा की ये घटनाएं ऐसे वक्त हो रही हैं जब मुसलमान समुदाय के लोगों का पवित्र महीना रमजान चल रहा है। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जेनिन शहर में इजराइली सेना के साथ संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button