ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नए मामले, संक्रमितों में 16 बच्चे शामिल

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिला में संक्रमण के 43 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,832 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गौतमबुद्ध नगर जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 43 नए मामले आए हैं, जिनमें 16 बच्चे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय ने बताया कि बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी किसी स्कूल से नहीं मिली, बल्कि अभिभावकों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 98,832 हो गयी है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 156 है। संक्रमण से उबरे 10 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। उन्होंने बताया पिछले सात दिन में 44 बच्चे संक्रमित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। सीएमओ ने कहा कि लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर सतर्कता बरती जाए तो संक्रमण से बचा जा सकता है। इस बीच, जिले के निजी स्कूलों में बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद अभिभावक संघों ने राज्य सरकार, जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से स्कूलों को एक बार फिर बंद करने और ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की मांग की है।

गौतमबुद्ध नगर पैरेंट्स सोसायटी के संस्थापक मनोज कटारिया ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के अधिकांश निजी स्कूलों में बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों में कोरोना वायरस के नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार, जिलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से स्कूलों में एक बार फिर से ऑनलाइन कक्षाओं को शुरू करने की मांग की जाती है। ऑल नोएडा स्कूल्स पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने कहा कि बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से सार्वजनिक स्थानों जैसे कि सार्वजनिक परिवहन, स्कूल, कॉलेजों और सिनेमा घरों में मास्क का प्रयोग अनिवार्य करने पर विचार करने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Back to top button