देश
हिमाचल दिवस पर CM जयराम ठाकुर ने प्रदेश वासियों के लिए किए बड़े ऐलान

चंबा: हिमाचल दिवस पर CM जयराम ठाकुर ने प्रदेश वासियों के लिए बड़े ऐलान किए। सीएम जयराम ठाकुर ने चंबा में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कई घोषनाएं की। सीएम ने कहा कि देश उन्नति में महिलाओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने प्रदेश की सरकारी बसों में सफर के दौरान महिलाओं को दी जाने वाली 25 प्रतिशत की छूट को बढ़ा कर 50 प्रतिशत कर दिया।
इसके बाद सीएम ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री 60 यूनिट बिजली को बढ़ाकर 125 यूनिट कर दिया। इसके साथ ही जयराम ने प्रदेश भर के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता को बड़ी राहत देते हुए पानी के बिल माफ करने की भी घोषणा की।हालांकि इस दौरान सीएम ने कर्मचारियों को लेकर कोई घोषणा नहीं की। OPS, एरियर, आउटसोर्स पर मुख्यमंत्री कुछ नहीं कहा।






