ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
व्यापार

रूस से अपना कारोबार समेटेगी इंफोसिस

भारतीय टेक दिग्गज इंफोसिस ने बुधवार को एक बड़ा एलान किया। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अब अपने कारोबार को रूस से बाहर ले जाने की तैयारी कर रही है। रूस के यूक्रेन पर हमले जारी रहने पर यह निर्णय किया गया है। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कई कंपनियों ने रूस से अपना बोरिया-बिस्तर समेट लिया है या फिर काम-काज को फिलहाल रोक दिया है।
बुधवार को अपने चौथी तिमाही के परिणामों की घोषणा करते हुए इंफोसिस की ओर से कहा गया कि फिलहाल वह रूस के अपने ग्राहकों के साथ कोई कारोबार नहीं कर रही है और न ही आने वाले समय उनके साथ काम करने की कंपनी की कोई योजना है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और एमडी सलिल पारेख ने कहा कि हम जो काम करते हैं वह हमारे कुछ वैश्विक ग्राहकों के लिए है जिनका रूस में संचालन है। रूस में हमारे पास 100 से कम कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि हमने पहल की है कि हम उस काम में से कुछ को कैसे बदल सकते हैं और वह सब रूस के बाहर कैसे हो सकता है।

भारत की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी इंफोसिस का एकीकृत शुद्ध मुनाफा बीते वित्त वर्ष 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में 12 फीसद बढ़कर 5,686 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इंफोसिस के अनुसार, चौथी तिमाही के लिए कंपनी का राजस्व 22.7 प्रतिशत बढ़कर 32,276 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की तिमाही में 26,311 करोड़ रुपये था। इसके अलावा दूसरी ओर कंपनी की आय भी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 23 फीसदी तक बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button