ब्रेकिंग
West Bengal Politics: क्या है 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया'? बागी TMC सांसदों के बीच पुरानी ... INS Sharda Colombo Visit: भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत हुआ समुद्री सहयोग; INS शारदा ने सफलतापूर्वक पूर... Indian Army Uniform Policy 2026: भारतीय सेना में बड़े बदलाव; गुलामी की निशानियाँ होंगी खत्म, नई गाइडल... Malviya Nagar Fire Case: कुक केशव नेगी की गिरफ्तारी पर उठे सवाल; जंतर-मंतर पर उत्तराखंड लोक मंच का व... TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस में बगावत पर अभिषेक बनर्जी का बड़ा कदम; स्पीकर से की अलग गुट को मान्यता न... Jharkhand Monsoon Update: मानसून के दस्तक देते ही वज्रपात का कहर; झारखंड में आकाशीय बिजली से 8 लोगों... UP Politics: 2027 में सपा-बसपा-कांग्रेस साथ भी आ जाएं तो नहीं रोक पाएंगे भाजपा की जीत - केशव प्रसाद ... Patna Coaching Dispute: खान सर की कोचिंग के बाहर पुलिस का नोटिस; मैनेजर सहित 3 स्टाफ को पूछताछ के लि... Solapur Road Accident: सोलापुर में पिकअप वाहन कुएं में गिरा; 14 लोगों की दर्दनाक मौत, प्रशासन की राह... TMC Political Crisis: टीएमसी के 20 बागी सांसदों का 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी' में विलय; एनडीए को दे...
मध्यप्रदेश

गुड फ्राइडे आज, शहर के गिरजाघरों में चल रहा प्रार्थना सभाओं का दौर

भोपाल।   आज गुड फ्राइडे है। कोरोना का प्रकोप खत्‍म होने से दो साल बाद ईसाई समाज पारंपरिक ढंग से उत्‍साहपूर्वक इस पर्व को मना रहा है। इस दिन प्रभु यीशु के बलिदान का स्मरण कर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हो रही हैं। जहांगीराबाद, गोविंदपुरा, बरखेड़ा सहित अन्य गिरजाघरों में ईसाई समाज के लोग प्रभु यीशु से कोरोना मुक्ति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। गिरजाघरों में ईसाई समाज के लोग उमड़ रहे हैं। सभी को मानव सेवा करने की सीख दी जा रही है। प्रभु यीशु की प्रतिमा के समक्ष मानवता की भलाई के लिए उनके त्‍याग, बलिदान को यादा किया जा रहा है।

जहांगीराबाद सेंट फ्रांसिस गिरजाघर में प्रार्थना सभा में आर्च बिशप एएएस दुरईराज प्रार्थना करा रहे हैं। गिरजाघर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रम चलेंगे। आर्च बिशप एएस दुरईराज ने बताया कि प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में 17 अप्रैल को ईस्टर पर्व का आयोजन शाम 6:30 से बीएसएसएस कालेज में होगा। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने कैथेड्रल में पवित्र समारोह की अगुवाई की और कहा जैसा मैंने तुम लोगों के साथ किया है वैसा ही तुम दुसरों के साथ किया करो। मानव सेवा को परम धर्म मानने के कारण ही ख्रीस्तीय धर्म का अस्तित्व है। सभी ख्रीस्तीयों को प्रेम, सेवा व शांति के पथ पर आने वाली किसी भी प्रकार के अड़चनों से घबराए बिना निरंतर मानव सेवा के कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने प्रवचन में कहा कि यीशु ख्रीस्त ने ईश पुत्र होते हुए भी अपने शिष्यों के पैर धोकर उन्हें चूमा और उनसे कहा कि जैसा मैने तुम लोगों के साथ किया है वैसा ही तुम दूसरों के साथ किया करो। मानव सेवा को परम धर्म मानने के कारण ही ख्रीस्तीय धर्म को इतना उदार और सहिष्‍णु माना गया है।

Related Articles

Back to top button