ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

पीएम मोदी ने किया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ, कहा- 10 साल में में देश को मिलेंगे नए डॉक्टर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार गुजरात के भुज में केके पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, देश को आने वाले 10 सालों में रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने का लक्ष्य हो या सभी के लिए मेडिकल शिक्षा को सुलभ बनाने का प्रयास, देश को आने वाले 10 सालों में रिकॉर्ड संख्या में नए डॉक्टर मिलने वाले हैं। उन्होंने ‘बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं’ का अर्थ बताया और कहा कि ये केवल बीमारियों के इलाज तक ही सीमित नहीं हैं। वे सामाजिक न्याय को भी बढ़ावा देती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और बेहतरीन इलाज मिलता है, तो उसका सिस्टम में विश्वास मजबूत होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज व कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। आज इस क्षेत्र में मेडिकल सुविधाएं मौजूद हैं। इसी कड़ी में भुज को आज एक आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मिला है। यह अस्पताल लोगों को सस्ती कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराएगा। दो दशक पहले, गुजरात में केवल 1100 सीटों वाले नौ मेडिकल कॉलेज थे। आज हमारे पास 36 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं, जहां 6000 सीटें उपलब्ध हैं।
– डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं
उन्होंने कहा कि, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से मरीजों के लिए सुविधाएं और बढ़ेंगी। आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के माध्यम से आधुनिक और क्रिटिकल हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को जिला और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। इलाज के खर्च की चिंता से गरीब को मुक्ति मिलती है तो वो निश्चिंत होकर गरीबी से बाहर निकलने के लिए परिश्रम करता है। बीते सालों में हेल्थ सेक्टर की जितनी भी योजनाएं लागू की गई हैं, उनकी प्रेरणा यही सोच है।

Related Articles

Back to top button