ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

उत्तराखंड में असंतुष्ट विधायकों को मनाने में जुटे पूर्व सीएम हरीश रावत 

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने राज्य के नाराज विधायकों को मनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कई असंतुष्ट कांग्रेसी विधायकों से वे बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया। हरीश रावत ने विधायकों को नसीहत दी है कि वह पार्टी के खिलाफ किसी भी तरह की गोपनीय बैठक से बाज आएं और कोई पार्टी विरोधी बयान न दें।
पूर्व सीएम ने कहा विधायकों का उनसे सवाल पूछना स्वाभाविक है। रावत ने कहा विधानसभा चुनाव में मैं पार्टी को जीत नहीं दिला पाया। अब कांग्रेस नेता मुझसे सवाल नहीं पूछेंगे तो किससे पूछेंगे। हरीश रावत ने हरिद्वार में गंगा स्नान कर दक्ष मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
सीएम धामी के उपचुनाव को लेकर उनके करीबी कांग्रेस विधायक हरीश धामी के सीट छोड़ने की अटकलों पर रावत ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सीएम अपनी ही पार्टी के विधायक से इस्तीफा दिलवाकर उनकी सीट से चुनाव लड़ेंगे। उत्तराखंड में भाजपा गलत परंपरा नहीं लाएगी। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और यशपाल भी विधायकों को मनाने में जुट गए हैं।
यशपाल आर्य ने विधायकों की नाराजगी पर कहा है कि कभी भी कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता। दल हमेशा बड़ा होता है। हमारी पहचान पार्टी से होती है। पार्टी के मूल सिद्धांत और विचारधारा को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पार्टी का ही सम्मान नहीं होगा तो नेताओं की हैसियत ही क्या रह जाएगी।

Related Articles

Back to top button