ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, खरगोन में अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई है

भोपाल।   मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरगोन में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में शहर काजी द्वारा कोर्ट जाने की बात पर कहा कि कानूनी सलाह कोई भी ले सकता है। खरगोन में नगर पालिका की अनुमति के बिना जो निर्माण किया गया था उसके खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट जा रहे हैं, जाएं यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि खरगोन में प्रशासन का पूरा ध्यान शांति व्यवस्था बनाने पर लगा हुआ है। इस घटना को लेकर सूफा और पीएफआइ जैसे संगठनो के कनेक्शन होने की जांच की जा रही है। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि हनुमान जयंती पर कांग्रेस और उसके इच्छाधारी हिंदू नेता हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे इससे ज्यादा अच्छे दिन और क्या चाहिए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ‘हाथ’ अब हाथ दिखाने पर आ गया है। जैसे-जैसे कांग्रेस के नेता ज्योतिषों को हाथ दिखा रहे हैं, वैसे-वैसे राज्यों से कांग्रेस का सफाया होता जा रहा है। कांग्रेस के नेताओं को हाथ दिखाने की जगह पार्टी को मजबूत करने के बारे में सोचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button