ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
व्यापार

Paytm बनी प्रधानमंत्री संग्रहालय की आधिकारिक डिजिटल पेमेंट पार्टनर

Paytm राष्ट्रीय राजधानी स्थित तीन मूर्ति भवन परिसर में नवनिर्मित प्रधानमंत्री संग्रहालय की आधिकारिक डिजिटल भुगतान भागीदार बन गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उद्घाटन के समय मोदी पेटीएम इलेक्ट्रॉनिक डेटा कैप्चर मशीन के जरिये टिकट खरीदने वाले पहले व्यक्ति थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया, जिसमें देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों के जीवन की झलक के साथ ही राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को दर्शाया गया है। संग्रहालय अगले हफ्ते से जनता के लिए खुल जाएगा। इसके बारे में Paytm ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि वो प्रधानमंत्री संग्रहालय की आधिकारिक डिजिटल पेमेंट पार्टनर बनी है। पेटीएम ने प्रधानमंत्री के टिकट खरीदने की फोटो के साथ ये ट्वीट किया।

 संग्रहालय के आधिकारिक भागीदार के रूप में पेटीएम अपने भुगतान गेटवे, ईडीसी (इलेक्ट्रॉनिक डेटा कैप्चर) मशीनों और क्यूआर कोड भुगतान विकल्पों की पेशकश कर रही है, ताकि लेनदेन को तेज, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाया जा सके। पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, “हम प्रधानमंत्री संग्रहालय के आधिकारिक डिजिटल भुगतान भागीदार बनकर उत्साहित हैं, जो भारत के प्रधानमंत्रियों और देश के लिए उनके योगदान को समर्पित है। संग्रहालय में आने वाले लोगों को पेटीएम के भुगतान विकल्पों के जरिये सुरक्षित तरीके से टिकट खरीदने की सुविधा मिलेगी।”

Related Articles

Back to top button