ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
धार्मिक

सुपारी के इन टोटकों में छिपा है धन प्राप्ति का रामबाण तरीका, शादी में बाधा से लेकर रुके हुए काम तक दौड़ पड़ेगी गाड़ी

शास्त्रों में पाठ पूजा के दौरान सुपारी का इस्तेमाल शुभ माना जाता है. दीवाली (Diwali 2022) में माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान भी सुपारी रखी जाती है उसपर तिलक लगाकर उसकी पूजा भी की जाती है.

ज्योतिष के मुताबिक, पूजा में सुपारी रखने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसके अलावा, सुपारी के कई उपायों के बारे में भी ज्योतिष शास्त्र में वर्णन मिलता है. ऐसे में आज हम आपको सुपारी के कुछ बेजोड़ चमत्कारी टोटके बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाने से न सिर्फ आपके घर में मौजूद धन की तिजोरी भरी रहेगी बल्कि अन्न की भी कभी कमी नहीं होगी.
धन लाभ के लिए
आपने अक्सर देखा होगा है कि पूजा के समय खड़ी सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है. मान्यता है कि पूजा के पश्चात इस सुपारी को अपने लॉकर में जहां धन रखा जाता है, वहां रख देना चाहिए. इसे घर में धन लाने वाला टोटका माना जाता है.

व्यापार में लाभ के लिए
शनिवार की रात किसी भी पीपल के पेड़ की पूजा करके वहां 1 रुपए का सिक्का एक सुपारी रख दें. दूसरे दिन जाकर उस पेड़ से एक पत्ता तोड़ लें उस पत्ते में सुपारी तथा सिक्के को रखकर लाल रंग के धागे से बांध कर अपनी तिजोरी में रख लें. माना जाता है कि इससे व्यापार में लाभ होता है.

रुके हुए काम के लिए
अगर आपका कोई काम रुका हुआ है कई प्रयासों के बाद भी नहीं हो पा रहा है, तो अपने पर्स में दो लौंग एक सुपारी रख लें. काम के समय लौंग को मुंह में रख लें सुपारी को किसी मंदिर में चढ़ा दें. ज्योतिष के अनुसार, कार्य में आ रही बाधा जल्द दूर हो सकती है.

शादी में आ रही बाधा को दूर करने के लिए
विवाह में देरी हो रही है या फिर सही जीवनसाथी नहीं मिल रहा है तो एक सुपारी पर अबीर लगाकर चांदी के डिब्बे में रखें पूर्णिमा की रात घर के पूजा स्थान पर स्थापित कर दें. इससे शादी की रुकावट का जल्द समाधान हो जाता है.

किसी भी प्रकार की बाधा दूर करने के लिए
यदि आपके किसी काम में बाधा आ रही है, तो पान के एक पत्ते पर सिंदूर देसी घी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं. अब एक सुपारी को कलावे में लपेट कर इस पत्ते पर रख रखकर इसकी पूजा करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से बाधाएं दूर हो जाती हैं.

Related Articles

Back to top button