ब्रेकिंग
लोहरदगा में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पत्नी और उसके कथित प्रेमी को टांगी से काटा सिमडेगा के कांग्रेस विधायक पर लगे यौन शोषण के आरोपों से झारखंड की राजनीति गरमाई मुख्यमंत्री मोहन यादव का शहडोल दौरा, ब्यौहारी को देंगे 342 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात बुंदेलखंड के सागर में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ मंच से इस्तीफे की पेशकश करना सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार को पड़ा भारी दुबई के सफल दौरे के बाद स्वदेश लौटे बाबा बागेश्वर, शेखों और भक्तों को सुनाई रामकथा फुटबॉल के रोमांच से एक बार फिर गुलजार हुआ छतरपुर, सातवीं राष्ट्रीय अंडर-14 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जबलपुर में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय बने चोर, ग्राहकों का सामान बीच रास्ते में गायब कर उड़ाई रकम मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान सर्दियों की दस्तक के साथ खजुराहो में बढ़ा विदेशी सैलानियों का तांता, पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार
मध्यप्रदेश

बैतूल शुगर मिल के स्टोर रूम में लगी आग, दमकलों से काबू पाने का हो रहा प्रयास

बैतूल ।   जिला मुख्यालय से 14 किमी दूर सोहागपुर में स्थित श्रीजी शुगर मिल के स्टोर रूम में शनिवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। तेजी से भड़की आग मशीनों तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर बैतूलबाजार, बैतूल और आमला से दमकल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। मिल के प्रबंधक अनुज तोमर ने बताया कि स्टोर रूम में आग लगते ही मौजूद संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग बुझने के बजाय तेजी से भड़कते हुए क्रशिंग प्लांट तक आ गई। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने से स्टोर रूम में रखा सामान और मशीनें भी चपेट में आई हैं। बैतूलबाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। आग लगने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। .

Related Articles

Back to top button