ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
व्यापार

विमान ईंधन की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे दाम

ATF Price Hiked Today: इंटरनेशनल लेवल पर तेल की कीमतों में इजाफा होने की वजह से विमान ईंधनों (ATF price in delhi) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है.

ATF Price Hiked Today: इंटरनेशनल लेवल पर तेल की कीमतों में इजाफा होने की वजह से विमान ईंधनों (ATF price in delhi) की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है. आज ATF की कीमतों में 0.2 फीसदी का इजाफा हो गया है. इस साल में अबतक 8 बार एटीएफ की कीमतों में इजाफा हो चुका है. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है.

रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे ATF के दामसार्वजनिक तेल कंपनियों की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, एटीएफ के दाम में 277.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 0.2 फीसदी की वृद्धि की गई है. इस इजाफे के बाद राजधानी दिल्ली में एटीएफ के भाव 1,13,202.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं. इस तरह एटीएफ की कीमत रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई है.

10 रुपये के करीब महंगा हो चुका है पेट्रोल-डीजलइस बीच पेट्रोल एवं डीजल के दाम में लगातार दसवें दिन किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. इसके पहले करीब दो हफ्ते में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 10-10 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है.

महीने में 2 बार एटीएफ की कीमतों में होता है संशोधनविमान ईंधन की कीमतों में हर महीने की पहली और 16वीं तारीख को संशोधन किया जाता है जबकि तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल की कीमत में दैनिक आधार पर बदलाव करने की छूट है.

जानें कब-कब हो चुकी है बढ़ोतरीएटीएफ की कीमतों में 16 मार्च को 18.3 फीसदी का इजाफा किया गया था. उसके बाद एक अप्रैल को भी इसके दाम में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. हलांकि, कीमत में ताजा बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एटीएफ की कीमत अब 1,11,981.99 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1,17,753.60 रुपये और चेन्नई में 1,16,933.49 रुपये प्रति किलोलीटर हो ग

कच्चे तेल की वजह से बढ़ी कीमतेंअपनी तेल जरूरतों को पूरा करने के लिए 85 फीसदी आयात पर निर्भर भारत में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में हुई हालिया बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम में दर्ज की गई वृद्धि का नतीजा है. इसके अलावा महामारी से उबर रही अर्थव्यवस्था में तेल की मांग भी बढ़ रही है.

इस साल लगातार बढ़ी हैं कीमतेंकिसी विमानन कंपनी की परिचालन लागत में करीब 40 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले एटीएफ की कीमत भी इस साल लगातार बढ़ी है. इस साल अब तक हुई आठ मूल्य वृद्धि में एटीएफ के दाम 39,180.42 रुपये प्रति किलोलीटर तक बढ़ चुके हैं.

Related Articles

Back to top button