ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

महंगे हो गए साबुन और डिटर्जेंट, 20 फीसदी तक बढ़े रेट्स, चेक करें नई कीमत

Surf Excel Price: लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने साबुन और सर्फ की कीमतों में इजाफा कर दिया है. FMCG कंपनी ने कीमतों में 20 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है.

HUL product price hike: आम जनता पर फिर महंगाई का झटका लग गया है. पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के बाद साबुन और सर्फ महंगे हो गए हैं. लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने साबुन और सर्फ की कीमतों में इजाफा कर दिया है. FMCG कंपनी ने कीमतों में 20 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है. बता दें व्हील, रिन, लाइफबॉय समेत कई साबुन की कीमतों में इजाफा हो गया है.

कच्चे माल की कीमतों में हो रहा इजाफाकंपनी ने बताया कि कच्चे माल (Raw Material) की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे की वजह से साबुन और डिटर्जेंट की कीमतों में इजाफा किया गया है. इनपुट कॉस्ट में हो रही बढ़ोतरी की वजह से पिछले साल भी साबुन और सर्फ की कीमतों में इजाफा किया गया था.

Dove और Pears के 125 ग्राम प्रति यूनिट वाले एक पैक की कीमत में 10-12 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं Lifebuoy साबुन के 4 टिकियों वाले 1 बंडल की कीमत 124-136 रुपये कर दी गई है. इसी तरह Wheel detergent के 500 ग्राम और 1 किलो के पैकेट की कीमत 32 रुपये से बढ़ाकर 33 रुपये और 63 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये की गई है. कंपनी ने Vim Liquid के 500 ml के पाउच की कीमत 99 रुपये से बढ़ाकर 104 रुपये कर दी है.

कंपनी कच्चे माल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ाती रही है. Hindustan Unilever ने 2022 में  पहले भी कच्चे माल के दामों में बढ़ोतरी का हवाला देकर क ई प्रोडक्ट के दाम बढ़ाये थे.

Related Articles

Back to top button