ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...
देश

सोनिया गांधी समेत आला नेताओं की प्रशांत किशोर के साथ बैठक

हाल ही में हुए पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनावों में मिली पराजय के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व ने शनिवार को एक महत्‍वपूर्ण बैठक की। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ यह बैठक की जिसमें राहुल गांधी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्‍गज मौजूद रहे।प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों की पृष्ठभूमि में यह बैठक हुई।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल  ने इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में होने वाले आम चुनावों को लेकर प्रशांत किशोर ने एक प्रेजेंटेशन दी। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्‍ठ नेताओं के सामने पेश की गई इस प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम गठित की जाएगी। यह टीम कुछ समय बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसके बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब आने वाले कुछ महीनों में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

इससे पहले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बातचीत की थी। सोनिया गांधी ने अपने आवास पर यह बैठक बुलाई। यह बैठक इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की पृष्ठभूमि में भी हुई। कांग्रेस पांच राज्यों में चुनावी हार के बाद प्रशां‍त किशोर के साथ फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button