ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
पंजाब

कनाडा में गलतफहमी चलते 16 साल के छात्र करणवीर की हत्या

16 वर्षीय छात्र करणवीर सिंह सहोता की कनाडा के एडमिंटन में छात्रों के एक गुट द्वारा तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। हमले के बाद करणवीर एक हफ्ते से एडमिंटन के अस्पताल में दाखिल था। भारतीय समय के अनुसार शनिवार रात 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृतक करणवीर के पिता सतनाम सिंह सहोता जिला लुधियाना के गांव बस्सीआं के रहने वाले हैं। सहोता परिवार 18 साल पहले कनाडा जाकर बस गया था। बस्सीआं में इस घटना की सूचना मिलने के बाद पूरा गांव शोक में डूब गया है। बस्सीआं गांव में अब करणवीर के दादा भाग सिंह और दादी जसविंदर कौर रहते हैं।

पिछले हफ्ते स्कूल में ही छात्रों के एक गुट ने उनके पोते करणवीर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। ये हमला पहचान के अभाव मे किया गया। असल में हमलावर किसी अन्य छात्र को मारने आए थे जिसकी शक्ल उनके पोते करणवीर से मिलती जुलती थी। हमला करने वाले भी भारतीय मूल के ही 7 छात्र थे, जिन्हें कनाडा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button