ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

दिग्विजय ने ज्योतिषी को अपना हाथ दिखाया तो गृहमंत्री ने कसा तंज

भोपाल । मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हनुमान जयंती पर कांग्रेस और उसके इच्छाधारी हिन्दू नेता हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, इससे ज्यादा अच्छे दिन और क्या चाहिए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ अब हाथ दिखाने पर आ गया है। जैसे-जैसे कांग्रेस के नेता ज्योतिषियों को हाथ दिखा रहे हैं, वैसे-वैसे राज्यों से कांग्रेस का सफाया होता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं को हाथ दिखाने की जगह पार्टी को मजबूत करने के बारे में सोचना चाहिए।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शनिवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे। जब उनसे दिग्विजय सिंह के ज्योतिषी को हाथ दिखाने के बारे में पूछा गया तो मिश्रा ने कहा कि जैसे-जैसे कांग्रेस के नेता ज्योतिषों को हाथ दिखा रहे हैं, वैसे-वैसे राज्यों से कांग्रेस का सफाया होता जा रहा है। कांग्रेस के नेताओं को हाथ दिखाने की जगह पार्टी को मजबूत करने के बारे में सोचना चाहिए। वही कांग्रेस के हनुमान जन्म उत्सव मनाने पर कहा कि इच्छा धारी हिंदू भी अब इस ओर आ रहे हैं, इससे अच्छे और दिन क्या हो सकते हैं।
दिग्विजय ने ज्योतिष को दिखाया था हाथ
दिग्विजय सिंह हाल ही में रामपुरिया पहुंचे जहां उन्होंने परशुराम पटेल नामक ज्योतिष से मुलाकात की। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक दिग्विजय ने उन्हें अपना भाग्य दिखाया और आगे आने वाले दिनों जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव, भाग्य के बारे में चर्चा की। इस पर ज्योतिष ने बताया कि आपका आने वाला कल बेहतर रहने वाला है। कोई दुर्घटना की बात नहीं। अगस्त में समय अच्छा होगा। पार्टी में बड़ा पद अथवा नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button