ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
व्यापार

बाजार में हावी रही मुनाफावसूली, सेंसेक्स 237 अंक फिसला, निफ्टी 17475 पर क्लोज, जानें कौन रहा टॉप गेनर-लूजर?

Stock Market Update: शेयर बाजार में दिनभर के कारोबार के बाद आज मुनाफावसूली देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं.

Stock Market Update: शेयर बाजार में दिनभर के कारोबार के बाद आज मुनाफावसूली देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में क्लोज हुए हैं. आज के ट्रेड के बाद सेंसेक्स 237.44 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 58,338.93 के लेवल पर बंद हुए हैं. इसके अलावा निफ्टी इंडेक्स 54.65 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 17,475.65 के लेवल पर बंद हुए हैं.

टॉप गेनर और लूजर शेयरआज के कारोबार के बाद सेंसेक्स के टॉप-30 में से 11 शेयर्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं. इसके अलावा 19 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए हैं. आज के कारोबार के बाद HDFC टॉप लूजर रहा है. HDFC के शेयर्स 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ 2372 के लेवल पर बंद हुए हैं. वहीं, टॉप गेनर स्टॉक में ITC रहा है. ITC के शेयर्स 1.76 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं.

लाल निशान में क्लोज होने वाले शेयर्सहफ्ते के तीसरे दिन HDFC, Maruti, HDFC Bank, DR reddy, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, पॉवर ग्रिड, कोटक बैंक, टाइटन, अल्ट्रा केमिकल, एक्सिस बैंक, नेस्ले इंडिया, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, रिलायंस, ICICI Bank, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर्स लाल निशान में क्लोज हुए.

हरे निशान में बंद होने वाले शेयर्सइसके अलावा हरे निशान में बंद होने वाले स्टॉक्स की बात करें तो आईटीसी, सन फार्मा, एचयूएल, एसबीआई, एनटीपीसी, एलटी, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एमएंडएम, विप्रो और इंडसइंड बैंक के शेयर्स हरे निशान में क्लोज हुए हैं.

सेक्टोरियल इंडेक्स में रहा मिलाजुला कारोबारसेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आज के कारोबार के बाद इनमें मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है. FMCG, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, हेल्थकेयर और निफ्टी ऑयल एंड गैस सेक्टर हरे निशान में क्लोज हुए हैं. इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, मीडिया, आईटी, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो और निफ्टी बैंक सेक्टर लाल निशना में क्लोज हुए हैं.

Related Articles

Back to top button