ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
खेल

चहल के आरोपों पर मुख्य कोच से बात करेंगे : डरहम  

काउंटी टीम डरहम की ओर से कहा गया है कि मुख्य कोच जेम्स फ्रैंकलिन पर लगे शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों को देखते हुए उनसे बात की जाएगी। इससे पहले भारतीय स्पिनर यजुवेन्द्र चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के एक पॉडकास्ट में साल 2011 की एक घटना को याद करते हुए कहा था कि तब मुंबई इंडियन्स में उनके साथी खिलाड़ी रहे फ्रैंकलिन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने चैंपियन्स लीग फाइनल में जीत का जश्न मनाने के दौरान उन्हें बांध दिया था।
डरहम ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘हमें साल 2011 की एक घटना से जुड़ी रिपोर्टों के बारे में पता चला है। इसमें हमारे कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का नाम आया है।’’ साथ ही कहा, ‘‘हमारे कर्मचारी से जुड़े किसी भी मसले पर क्लब तथ्यों का पता करने के लिये निजी तौर पर बात किये जाने के पक्ष में है।’’
चहल ने अपने आरोप में कहा था कि फ्रैंकलिन ओर साइमंड्स ने उनका मुंह टेप से बंद कर दिया था और उन्हें रात भर के लिये कमरे में अकेला छोड़ दिया था। गौरतलब है कि फ्रैंकलिन साल 2011 से 2013 तक मुंबई इंडियन्स की टीम में थे। इसके बाद साल 2019 में वह डरहम के कोच बने थे।
वहीं चहल ने कहा था, ‘‘यह 2011 की घटना है जब मुंबई इंडियन्स ने चैंपियन्स लीग जीती थी। हम चेन्नई में थे। उसने (साइमंड्स) बहुत अधिक ‘फलों का जूस’ पी लिया था।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे नहीं पता कि वे क्या सोच रहे थे पर उसने और फ्रैंकलिन ने मिलकर मेरे हाथ पांव बांध दिये थे और कहा कि अब तुम खोलकर दिखाओ। वे दोनो इतने ज्यादा नशे में थे कि उन्होंने मेरे मुंह पर टेप चिपका दी और पार्टी के दौरान पूरी तरह से मेरे बारे में भूल गये।’’ चहल के अनुसार इस घटना पर इन दोनो ने एक बार भी उनसे माफी नहीं मांगी।

Related Articles

Back to top button