ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
व्यापार

वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है पेंशन का लाभ, जानिए प्रधान मंत्री वय वंदना योजना के बारे में

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) के अंतर्गत 60 साल या उससे अधिक उम्र के सिटीजन अगर मासिक पेंशन का ऑप्शन चूज करते हैं तो उन्हें 10 सालों तक 8% का ब्याज मिलेगा, वहीं अगर वार्षिक पेंशन का चुनाव करते हैं तो उन्हें 10 सालों के लिए 8.3% का इंटरेस्ट मिलता है. इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन को अपने निवेश पर अच्छा ब्याज मिलता है. यह योजना एक सोशल सिक्योरिटी स्कीम और पेंशन प्लान है. यह योजना भारत सरकार द्वारा पेश की गई है, लेकिन LIC द्वारा चलाई जा रही है. इस योजना के तहत अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपए तय की गई है.

ऐसे करें निवेश

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) में निवेश करने के लिए ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों  तरह से अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो इसके लिए आप एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऐसा कर सकते हैं. ऑफलाइन अप्लाई करने के लिए आप एलआईसी की ब्रांच में जाकर प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का फायदा उठा सकते हैं.

क्या है प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) के फायदे

इस स्कीम में किसी तरह की टैक्स छूट नहीं मिलती यह सिर्फ निवेश योजना है.

60 साल से अधिक उम्र के लोग 1.5 लाख रुपए तक का अधिकतम निवेश कर सकते हैं. इसके लिए अप्लाई 31 मार्च 2023 से पहले करना होगा.

सामान्य इंश्योरेंस प्लान और टर्म इंश्योरेंस प्लान लेने पर 18% gst लगाया जाता है. लेकिन इस योजना में GST पर छूट मिलती है.

निवेश करने के आधार पर नागरिकों को 1,000 रुपए से 9,250 रुपए प्रति माह तक की पेंशन मिलती है.

(Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) पॉलिसी ले सकते हैं वापस

अगर आपको पॉलिसी लेने के कुछ दिन के भीतर महसूस होता है कि आप इसमें निवेश जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो आप इसे वापस ले सकते हैं. अगर आपने ऑनलाइन ये पॉलिसी खरीदी थी तो 30 दिन और ऑफलाइन पॉलिसी खरीदी थी तो 15 दिन के अंदर आप इसे वापस ले सकते हैं.

Related Articles

Back to top button