ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मनोरंजन

मनुराज और दिव्यांश ने अपने नाम किया इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 का खिताब

सोनी टीवी के रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 के विनर का एलान हो चुका है। इस बार मनुराज और दिव्यांशा की जोड़ी ने खिताब को अपने नाम किया है। ऐसा पहली बार है जब शो में भारतीय शास्त्रीय संगीत और बीटबॉक्सिंग म्यूजिक की जुगलबंदी देखने को मिली है। लेकिन दोनों की जोड़ी ने जज ही नहीं बल्कि फैंस का भी दिल जीत लिया।

शो का खिताब अपने नाम करने के बाद जयपुर के दिव्यांश कचोलिया ने कहा, मैं खुश हूं क्योंकि ये भारतीय रियलिटी शो के इतिहास में काफी क्रांतिकारी है, जहां दो संगीतकार जिन्होंने अपनी आवाज खोजने के लिए साथ में सहयोग किया। मैं लगता है कि अभी तक सभी शास्त्रीय संगीत के वादक हो, चाहे वो बीटबॉक्सर से जुडे हुए लोग हों, वो आगे आएंगे और उन्हें विश्वास होगा कि उनके सपने सच हो सकते हैं।

वहीं, भरतपुर के रहने वाले मनुराज सिंह राजपूत ने कहा, मैं कल्पना नहीं कर सकता था कि आनंद से परे खुशी का एक स्तर भी था। मैं न केवल सात वें आसमान पर हूं, बल्कि मुझे लगता है कि मैं उस तक पहुंच गया हूं। दिव्यांश के साथ सहयोग के लिए आया था, लेकिन किस्मत का खेल ऐसा है कि अब हम शो के विजेता बन गए हैं। ये हमारे देश के उन सभी म्यूजिशनों की जीत है, जो संगीतकार के रूप में अपनी आवाज खोज रहे हैं।

Related Articles

Back to top button