ब्रेकिंग
ऐतिहासिक धार भोजशाला की मां वाग्देवी प्रतिमा की भारत वापसी अंतिम चरण में, लंदन से जल्द लौटेगी मूर्ति भोपाल में फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला मास्टरमाइंड समेत 4... इंदौर में फर्जी आधार कार्ड बनाकर नाबालिगों की शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार दतिया उपचुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी का कड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष सहित पूरा जिला संगठन तत्काल प्रभ... JPSC परीक्षा धांधली में बड़ा खुलासा: 14 गिरफ्तारियों से खुलीं 3 परतें, CID जांच के दायरे में JPSC अध... Maharashtra CCMP Row: होम्योपैथी डॉक्टरों के पंजीकरण पर बढ़ा विवाद, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में सनसनी: लखनऊ की 22 वर्षीय डांसर का फंदे से लटका मिला शव, FSL टीम जांच म... श्रीलंका में भारत का पहला अभ्यास सत्र: हेड कोच गंभीर ने फील्डिंग पर दिया जोर, जानिए क्यों सिरदर्द बन... नमित मल्होत्रा की 'रामायण' में माता सीता के लुक पर विवाद, साई पल्लवी के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री स... ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ेगा मुसलमानों का दबदबा! 2029 के चुनाव में 78 से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम वो...
व्यापार

हांगकांग ने 24 अप्रैल तक एयर इंडिया की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि हांगकांग ने एयर इंडिया की सेवाओं पर 24 अप्रैल तक प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि उसकी एक उड़ान के तीन यात्रियों में शनिवार को कोरोना संक्रमण पाया गया है। अधिकारी ने रविवार को कहा कि भारत से यात्री हांगकांग में तभी आ सकते हैं, जब उनके पास यात्रा से 48 घंटे पहले किए गए कोरोना टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट हो। इसके अलावा, सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हांगकांग में हवाई अड्डे के परिसर में पहुंचने के बाद कोरोना टेस्ट करना आवश्यक है।

अधिकारी ने कहा, “16 अप्रैल को एयर इंडिया की एआई316 दिल्ली-कोलकाता-हांगकांग उड़ान के तीन यात्रियों का COVID​​​-19 टेस्ट पॉजिटिव आया।” अधिकारी ने कहा कि हांगकांग सरकार ने नई दिल्ली और कोलकाता से एयर इंडिया की उड़ानों पर 24 अप्रैल तक प्रतिबंध लगा दिया है। फिलहाल, एयर इंडिया ने इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है। बता दें कि COVID-19 महामारी से प्रेरित स्थिति के बीच दो साल के अंतराल के बाद 27 मार्च को भारत में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू हुईं।

Related Articles

Back to top button