ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
लाइफ स्टाइल

मुंबई में कई प्रसिद्ध और खूबसूरत समुद्र तट हैं जहां आप घूमने का बना सकते हैं प्लान

मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। इसके अलावा मुंबई  को सपनों की नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहां आए दिन लोग अपना करियर बनाने और सपनों को पूरा करने आते हैं। कई लोग यहां टूरिस्ट के रूप में भी आते हैं। मुंबई में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। यहां ऐसे कई समुद्र तट  हैं जो आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। यहां आप सूर्यास्त के सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। शहर के जीवन की हलचल से एक ब्रेक लें। अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन समुद्र तटों पर जाएं। मुंबई में ऐसे कई बीच हैं जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं।

जुहू बीच- स्थानीय लोग और पर्यटक मुंबई के इस सबसे लोकप्रिय समुद्र तट पर घूमने जा सकते हैं। जुहू बीच जॉगर्स से लेकर क्रिकेट या फुटबॉल खेलने वाले बच्चों तक सभी को आकर्षित करता है। यहां वीकेंड के समय काफी भीड़ रहती है। ये अपने शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। आप यहां भेलपुरी, सेवपुरी और पानीपुरी आदि का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा भी यहां कई अन्य स्ट्रीट फूड प्रसिद्ध है। इसके आसपास का इलाका मुंबई का एक पॉश इलाका भी है।

अक्सा बीच- अक्सा बीच मलाड के अक्सा गांव का एक लोकप्रिय क्षेत्र है। आप वीकेंड पर यहां अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक अच्छा समय बिताने जा सकते हैं। ये एक बहुत ही साफ और खूबसूरत बीच है। बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों में भी इस बीच का जिक्र किया गया है। ये सबसे लंबे समुद्र तटों में से एक है। इसके पास कई विला, होटल, कॉटेज भी हैं। यहां आप प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

मध द्वीप- मध द्वीप मुंबई के सबसे प्रसिद्ध समुद्र तटों में से एक है। ये पार्टी करने के लिए एक शानदार स्थान है। यहां आप पहाड़ियों, पानी और हरियाली जैसे कई प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। वीडियो शूटिंग के लिए भी ये एक अच्छी स्ठान है।

वर्सोवा बीच- अंधेरी के पास स्थित वर्सोवा बीच सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अरब सागर के मनोरम दृश्य प्रदान करता है। यहां आप अधितकर कपल्स को देखेंगे। इसे मुंबई के सबसे साफ समुद्र तटों में से एक माना जाता है। वर्सोवा बीच रेतीले और चट्टानी परिदृश्य का मिश्रण है।

मुंबई चौपाटी- पर्यटक और स्थानीय लोग समान रूप से इस रेतीले समुद्र तट की यात्रा करते हैं। सूर्यास्त के नजारों को देखने का यहां अलग ही आनंद है।

Related Articles

Back to top button