ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
खेल

बहन के अंतिम संस्कार के बाद भावुक हुए हर्षल पटेल, सोशल मीडिया पर लिखा इमोशनल पोस्ट

आईपीएल 2021 में पर्पल कैप विजेता रह चुके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल  ने बहन के अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। हर्षल की बहन का हाल ही में निधन हो गया था इस खबर को सुनते ही वह मैच के तुरंत बाद एक दिन के लिए अपने घर चले गए थे। बहन के अंतम संस्कार में शामिल होने के बाद क्वारंटीन की वजह से हर्षल को तीन दिन तक बायो-बबल से बाहर रहना पड़ा था। हालांकि इसके बाद वह फिर से टीम से जुड़ चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में वह टीम का हिस्सा भी थे। उन्होंने 4 ओवर में 48 रन दिए थे और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी।

हर्षल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन संग फोटो शेयर कर लिखा, ‘आप दयालु और खुशमिजाज इंसान थीं। आपने मुस्कान के साथ अपने जीवन में मुश्किलों का सामना किया और अपनी अंतिम सांस तक किया। मैं जब भारत आने से पहले आपके साथ अस्पताल में था, तो आपने मुझसे कहा था कि मेरे बारे में चिंता मत करो और अपने खेल पर ध्यान दो। आपकी इन्हीं शब्दों की वजह से मैं पिछले मैच में मैदान पर खेलने की हिम्मत जुटा पाया। अब आपको सम्मान देने के लिए मैं इतना ही कर सकता हूं। मैं वो सब करूंगा, जिससे आपको मुझ पर गर्व होगा। मैं आपको हमेशा याद करूंगा और मिस करूंगा।

Related Articles

Back to top button